Haryana Rojgar Mela 2024: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका सामने आया है, जिसके तहत आप अपने लिए नौकरी खोज सकते हैं। हम हरियाणा रोजगार मेले की बात कर रहे हैं। सरकार ने इसकी तारीख तय कर दी है। यह मेला गुड़गांव में 11 नवंबर को लगने वाला है। ऐसे में सबसे पहले कुछ सवाल हैं, जो हमारे दिमाग में आते हैं। आज हम इस आर्टिकल में इस रोजगार मेले से जुड़े सभी सवालों के जवाब देंगे। यहां हम आपको आवेदन के तरीके से लेकर नौकरी कैसे पाए तक सारे सवालों के जवाब देंगे।
कैसे मिलेगी नौकरी?
इस रोजगार मेले में 12वीं पास कैंडिडेट भी भाग ले सकते हैं। वे कैंडिडेट जिन्होंने सरकारी स्कूलों से 12वीं के साथ-साथ वोकेशनल कोर्स भी किए हैं, इस मेले में हिस्सा ले सकते हैं। इस मेले में इस साल और पिछले कुछ सालों में पास आउट हुए स्टूडेंट्स को मौका दिया जाएगा।
बता दें कि NSQF सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को 14 कोर्स का ऑप्शन देता है। इस कोर्स के तहत वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई कराई जाती है, जिससे 12वीं के बाद छात्र रोजगार की तलाश कर सकते हैं।
नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के जरिए 4 सालों का वोकेशनल कोर्स कर चुके स्टूडेंट्स को एजुकेशन डिपार्टमेंट की तरफ से अलग-अलग कंपनियों में काम करने का मौका मिल सकता है। जैसा कि हम बता चुके है कि यह रोजगार मेला 11 नवंबर को लगाया जाएगा।
नौकरी
इन क्षेत्रों में मिलेंगी नौकरियां
जानकारी मिली है कि रोजगार मेले की तैयारी शुरू हो गई है। एजुकेशन डिपार्टमेंट के APC विजयपाल ने बताया कि रिटेल, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, आईटी, बैंकिंग एंड फाइनेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, हेल्थ केयर, सिक्योरिटी, मीडिया, ऑटोमोबाइल, फैशन डिजाइन, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिज्म जैसे प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह सुनहरा मौका है।
सरकारी स्कूलों में इन क्षेत्रों में स्टूडेंट्स के स्किल डेवलपमेंट पर काम किया जाता है। डिपार्टमेंट ने अलग-अलग कंपनियों को इस मेले में बुलाया है, जो स्टूडेंट्स के इंटरेस्ट के हिसाब से उनका इंटरव्यू लेकर चुनाव करेंगे। अगर आप इस मेले में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपने सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स को अपने साथ ले जाए।
यह भी पढ़ें – नौकरी तलाशने वालों के लिए चेतावनी आप “घोस्ट जॉब्स” का हो सकते हैं शिकार, जानें कैसे बचें
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
23 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines