MPPEB MP Police Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) आज, 26 जून से एमपी पुलिस में कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई तक esb.mp.gov.in पर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं 10 जुलाई तक भर्ती के लिए फॉर्म भरा जा सकेगा। वहीं 25 जून से 15 जुलाई के बीच फॉर्म में बदलाव किया जा सकेगा।
इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 12 अगस्त को राज्य के 13 जिलों में आयोजित की जाएगी। आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹500 और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹250 है।
जानें क्या होनी चाहिए योग्यता
योग्यता की बात करें तो कांस्टेबल जीडी में जनरल, एससी व ओबीसी उम्मीदवारों का 10वीं पास होना और एसटी वर्ग के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है। कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर के पद पर आवेदन के लिए सभी वर्गों के लिए योग्यता 12वीं पास है, इसके अलावा उनके पास किसी भी पॉलिटेक्निक या आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रिकल्स और हार्डवेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर (कंप्यूटर एप्लीकेशन नहीं) टेलीकम्युनिकेशन, इंस्ट्रयूमेंट मैकेनिक या आईटी इंजीनियरिंग में 2 साल का डिप्लोमा कोर्स होना चाहिए। इन पदों के लिए पहले चरम में ही अलग से तकनीकी परीक्षा ली जाएगी। जो पहले चरण लिखित परीक्षा के अलावा होगी।
रिक्ति विवरण
कुल 7090 एमपी पुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) रिक्तियां हैं जिनके लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
- कांस्टेबल जनरल ड्यूटी – विशेष सशस्त्र बल के लिए- 2646 पद
- कांस्टेबल जनरल ड्यूटी – विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर – 4444
- कांस्टेबल जनरल ड्यूटी रेडियो ऑपरेटर – 321 पद
- कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल) रिक्तियां केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।
आयु सीमा
भर्ती के लिए 18-36 वर्ष तक के उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। इसमें राज्य के EWS वर्गों को 3 वर्ष की, महिला उम्मीदवारों को 6 वर्ष की एवं एमपी के एससी, एसटी ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को भी 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
सैलरी
पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को 19,500 रुपए से लेकर 62,000 रुपए प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
MP Police Constable Recruitment 2023 Notification
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
1 day agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
1 day agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
3 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
4 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
10 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
16 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
18 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
20 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines