KVS Teacher Recruitment 2022: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) टीचिंग और नॉन टीचिंग 6,990 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 5 दिसंबर से शुरू हो गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवी की इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अप्लाई सकते हैं। भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 दिसंबर, 2022 है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएक वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
और पढ़िए – SSC CHSL 2022: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का नोटिफिकेशन आज इस समय होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
रिक्तियों का विवरण
- पीजीटी: 1,409 पद
- टीजीटी: 3,176 पद
- लाइब्रेरियन: 355 पद
- प्राथमिक शिक्षक: 303 पद
- प्रिंसिपल: 239 पद
- वाइस प्रिंसिपल: 203 पद
- असिस्टेंट कमिशनर: 52 पद
- फाइनेंस ऑफिसर: 6 पद
- असिस्टेंट इंजीनियर: 2 पद
- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर: 156 पद
- हिंदी अनुवादक: 11 पद
- सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट: 322 पद
- जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (एलडीसी) : 702 पद
- स्टेनोग्राफर ग्रेड II: 54 पद
योग्यता
जो उम्मीदवार उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं।
KVS Recruitment 2022 Application Form Link
KVS Recruitment 2022 Notification Link
आयु सीमा
केवी के पीजीटी पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। वहीं टीजीटी/ लाइब्रेरियन पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 35 और पीआरटी के लिए अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
केंद्रीय विद्यालय की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, क्लास डेमो, इंटरव्यू और स्किल टेस्ट देना होगा। यह भर्ती परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगी। परीक्षा कुल 180 अंकों की होगी और इसमें 180 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक के लिए होगा। उम्मीदवारों को पेपर पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। इन सबके आधार पर ही चयन की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
एक बार जब कैंडिडेट परीक्षा पास कर लेंगे, तो उन्हें सेलेक्शन के बाद पहली पोस्टिंग पर भारत में कहीं भी पोस्ट किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया से KVS में लाइब्रेरियन, फाइनैंस ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), असिस्टेंट सेक्शन अधिकारी (ASO), सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (UDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (LDC), हिंदी ट्रांसलेटर और स्टेनोग्राफर ग्रेड- II समेत नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती की जाएगी।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
20 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines