ITBP Head Constable Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) हेड कांस्टेबल (Midwife) – ग्रुप ‘सी’ (Non-Gazetted & Non-Ministerial) के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज, 8 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है पदों के लिए recruitment.itbpolice.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) के 81 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें जनरल के 34 पद, ओबीसी के 22 पद, एससी के 12 पद, एसटी के 6 पद और ईडब्लूएस के 7 पद शामिल हैं।
आयु सीमा
अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी कोर्स पास होना चाहिए। उम्मीदवारों को केंद्र सरकार या राज्य सरकार की नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
ऐसे होगी परीक्षा
आईटीबीपी हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल/ईडब्लूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 35% और एससी/एसटी/ओबीसी को 33% अंक हासिल करना होगा।
जानें सैलरी
आईटीबीपी में इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25000 रुपए से 81100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। चरण 1 में शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) शामिल है, जबकि चरण 2 में 100 अंकों की प्रतिस्पर्धी लिखित परीक्षा शामिल है।
ITBP Head Constable Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर लॉग इन करें।
- ‘न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें और पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें।
- अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और आवेदन करने के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र को अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
7 mins agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
11 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines