ITBP MO Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने सीएपीएफ में चिकित्सा अधिकारियों के विभिन्न पदों पर रिक्तियों की नोटिफिकेशन जारी की है। योग्य उम्मीदवार 15 फरवरी से 16 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 297 पदों को भरा जाएगा।
ITBP Medical Officer recruitment 2023 notification
वैकेंसी डिटेल्स
आईटीबीपी एमओ भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 297 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 185 रिक्तियां स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर्स (डिप्टी कमांडेंट), 107 मेडिकल ऑफिसर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) और 5 सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर्स (सेकंड इन कमांड) के लिए हैं।
आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता
- सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर्स के लिए 50 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एमबीबीएस और डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम) या मैजिस्टर चिरुर्गिया (एम.सीएच) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर्स के लिए 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पीजी की डिग्री होनी चाहिए।
- चिकित्सा अधिकारी के लिए 30 साल के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अंतर्गत डॉक्यूमेंटेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को पीएसटी और मेडिकल परीक्षा भी देनी होगी।
आवेदन शुल्क
यूआर / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला और पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
2 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
3 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines