ITBP Constable Tradesman Recruitment 2022: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) जल्द ही ग्रुप सी में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर रिक्तियों के लिए 23 नवंबर से आवेदन कर सकेंगे।
इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 दिसंबर है। ITBP ट्रेड्समैन के जरिए 287 वैकेंसी को भरा जाएगा, जिनमें से 246 वैकेंसी कांस्टेबल ट्रेड्समैन (पुरुष) और 41 वैकेंसी कांस्टेबल ट्रेड्समैन (महिला) के लिए हैं।
ITBP Constable Tradesman Recruitment Notification 2022
वैकेंसी विवरण
कुल पद – 287
- कांस्टेबल टेलर – 18 पद
- कांस्टेबल गार्डनर – 16 पद
- कांस्टेबल कॉबलर – 31 पद
- कांस्टेबल सफाई कर्मचारी – 78 पद
- कांस्टेबल वॉशरमैन – 89 पद
- कांस्टेबल बार्बर – 55 पद
शैक्षिक योग्यता
कांस्टेबल टेलर, गार्डनर और कॉबलर पद के लिए वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो। साथ ही जिनके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा भी हो। कांस्टेबल सफाई कर्मचारी, वॉशरमैन और बार्बर पद के लिए केवल दसवीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
कांस्टेबल, टेलर, गार्डनर और कॉबलर पद के लिए आयु सीमा 18 से 23 साल तय की गई है। वहीं कांस्टेबल, सफाई कर्मचारी और बार्बर पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल रखी गई है।
आवेदन शुल्क
आईटीबीपी की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एससटी, फीमेल और एक्स सर्विसमैन को आवेदन शुल्क नहीं देना है।
ITBP Constable Tradesman Recruitment 2022: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- ‘नए उपयोगकर्ता पंजीकरण’ पर जाएं और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
- क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और पद के लिए आवेदन करें।
- आवेदन भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में पीईटी/पीएसटी, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी।
जानें सैलरी
इन पद पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को लेवल थ्री के अनुसार सैलरी मिलेगी. ये महीने 7वीं सीपीसी के मुताबिक महीने के 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक हो सकती है। किसी भी विषय में डिटेल्ड जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
5 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines