Jobs in IT: यदि आप IT यानी इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अगले साल इस सेक्टर में नौकरियों के अवसरों में 15-20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आईटी सेक्टर तेजी से रिकवरी कर रहा है और 2025 तक इसमें अच्छी खासी जॉब ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
2025 की अच्छी तैयारी
टैलेंट सॉल्यूशन कंपनी एनएलबी सर्विसेज (NLB Services) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आईटी इंडस्ट्री ने 2024 की दूसरी छमाही में गति प्राप्त कर ली है और यह कई मोर्चों पर 2025 के लिए अच्छी तैयारी कर रहा है। कंपनी के अनुसार, अगले साल भारतीय आईटी क्षेत्र में फ्रेश हायरिंग में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी और विभिन्न उद्योगों में रोजगार के अवसरों में 15-20% की वृद्धि होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें – एक सवाल और चली गई 100 लोगों की नौकरी…कंपनी ने ऐसा क्या पूछ लिया?
स्किल्स ट्रेनिंग पर जोर
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि उभरती टेक्नोलॉजी पर बढ़ती निर्भरता के कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), डेटा एनालिटिक्स और क्लाउड टेक्नोलॉजी सहित हाईली स्पेशलाइज्ड टेक रोल्स की मांग में 30 से 35 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। एनएलबी सर्विसेज का यह भी कहना है कि मांग में यह वृद्धि केवल हायरिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीकी कौशल विकास पर रणनीतिक ध्यान केंद्रित करने तक फैली हुई है। इसके तहत कंपनियां अपने कर्मचारियों को उभरते तकनीकी परिदृश्य के अनुरूप आवश्यक कौशल प्रदान करने पर निवेश कर रही हैं।
कैंपस हायरिंग पर जोर
एनएलबी सर्विसेज का विश्लेषण ब्रांड के मैक्रो इकोसिस्टम, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और मांग के दृष्टिकोण पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, कैंपस हायरिंग ऐसे बड़ी कंपनियों के लिए मुख्य फोकस बनी हुई है, जो 2024-25 की दूसरी छमाही के लिए आक्रामक रूप से हायरिंग करना चाहती हैं। 2021-22 के बाद से, वैश्विक आर्थिक मंदी के चलते, क्लाइंट्स ने ऑन-डिमांड हायरिंग पैटर्न और ग्लोबल मैक्रोइकॉनॉमिक चुनौतियों के मद्देनजर अपने विवेकाधीन खर्च में कटौती की है, इससे प्रोजेक्ट पाइपलाइन प्रभावित हुई है।
फ्रेशर्स को अधिक मौके
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए एनएलबी सर्विसेज ने कहा कि 2025 में स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है, जिससे फ्रेशर्स को अधिक मौका मिल सकता है। अगले साल AI, ML, डेटा एनालिटिक्स, पायथन, क्लाउड टेक्नोलॉजीज और साइबर सिक्योरिटी में फ्रेश हायरिंग अधिक हो सकती है। इसके अलावा, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), मैन्युफैक्चरिंग, BFSI, हेल्थकेयर और रिटेल जैसे सेक्टर्स में भी 2025 में IT फ्रेशर्स की भर्ती में 30-35 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
18 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
21 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
5 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines