Indian Railway 2023: भारतीय रेलवे में नौकरी पाने के लिए कई उम्मदवारों की लाइन लगी हुई है। इसे लेकर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है। राज्यसभा में चल रहे मानसून सत्र के आखिरी दिन रेल मंत्री ने भारतीय रेलवे में खाली पड़े पदों की जानकारी दी। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे में लाखों पद खाली हैं। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की भी बात की।
भारत रोजगार में हो सकेगी बढ़ोतरी
भारतीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव (Indian Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में कहा कि भारतीय रेलवे में 2.5 लाख पद खाली है। इनमें अगर भर्ती की जाए तो इन भर्तियों से भारत में रोजगार बढ़ सकेगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगर इन पदों में भर्ती (Indian Railway Recruitment Seats) के लिए आवेदन पत्र निकलते हैं तो कई उम्मीदवारों को नौकरी मिल सकेगी, साथ ही भारतीय रोजगार भी बढ़ सकेगा।
ये भी पढ़िए- Electricity Bill Reduce Tips: बिजली का बिल हो सकता है आधा, बस घर में लगा लें ये एक डिवाइस
2070 सीटें हैं खाली
जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2023 तक ग्रुप ए और बी में 2070 सीटें खाली हैं। अश्विनी वैष्णव का कहना है कि नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप ‘सी’ में लेवल-1 को छोड़कर अन्य में कुल 1,28,349 कैंडिडेट्स को 30 जून 2023 तक लिस्ट किया गया है। बता दें कि भारतीय रेलवे सभी अग्निवीरों को लेवल 1 में 10 फीसदी हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन और लेवल 2 में 5 फीसदी रिजर्वेशन प्रदान कर रहा है।
अग्निवीरों को रेलवे में मिल रही है 5 सालों की छूट
भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये भी जानकारी दी कि भारत के रेलवे में पहले बैच के अग्निवीरों को 5 साल की छूट दी जा रही है। हालांकि, अन्य को 3 सालों छूट दी जा रही है। ऐसे में अग्निवीरों को अन्य की तुलना में 5 साल की आयु की छूट दी जा रही है। भारतीय रेलवे के अलग-अलग पदों पर आवेदन करने के लिए 3 सालों की छूट मिलेगी।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines