Indian Navy Recruitment 2023: भारतीय नौसेना यानी इंडियन नेवी में नौकरी चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन नेवी में नौकरी पाकर देश की सेवा करने का बेहतरीन मौका है। नेवी में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती होने वाली है। यह भर्ती नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर होनी है, जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर (जनरल), मैकेनिक (डीजल), मशीनिस्ट, मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस जैसे कई पद भरे जाएंगे।
आइये आपको इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख, योग्यता, आवेदन फीस और एज लिमिट के बारे में बता दें। आप वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 जनवरी 2024 है। इसमें 275 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके लिए 28 फरवरी 2024 को परीक्षा होगी और 2 मार्च 2024 को रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें-Explainer: भविष्य के लिए डराने वाला है चीन का कदम, क्या है ‘Near-Space Command’ जिससे बढ़ी दुनिया की चिंता?
वहीं योग्यता की बात करें तो आप तभी आवेदन कर सकते हैं जब आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से SSC/ मैट्रिक/ 10वीं पास किया हो। इसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार ने 65% अंकों के साथ आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) पास किया हो। पहले लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और उसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन होगा। उम्मीदवार की उम्र 14 साल से कम नहीं होनी चाहिए।
कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती
पदों की बात करें तो मशीनिस्ट के लिए 12, उपकरण मैकेनिक के लिए 10, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के लिए 36, फिटर के लिए 33, शीट मेटल वर्कर के लिए 33, बढ़ई के लिए 27, मैकेनिक (डीजल) के लिए 23, पाइप फिटर के लिए 23, इलेक्ट्रीशियन के लिए 21, पेंटर (सामान्य) के लिए 16, आर एंड ए/सी मैकेनिक के लिए 15, वेल्डर(गैस एवं इलेक्ट्रिक) के लिए 15, मैकेनिक मशीन टूल रखरखाव के लिए 6, फाउंड्रीमैन के लिए 5 पद हैं।
ये भी पढ़ें-इजराइल का पाकिस्तान को बड़ा झटका, लश्कर ए तैयबा को घोषित किया आतंकी संगठन
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
17 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
3 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
4 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
7 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines