Indian Navy MR Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल अग्निपथ योजना के तहत नौसना में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका सामने आया है। नौसेना में अग्निवीर एमआर (Indian Navy Agniveer MR Recruitment 2022) भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानि 1 अगस्त 2022 को खत्म हो जाएगी।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक एमआर स्टीवर्ड, एमआर शेफ और एमआर हाइजीनिस्ट के पदों के लिए महिला उम्मीदवारों के लिए 40 रिक्तियों के साथ, उम्मीदवारों के लिए कुल 200 रिक्तियां उपलब्ध हैं। अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार जिन्होंने अपनी मैट्रिक परीक्षा या 10वीं पास कर ली है और जिनका जन्म 1 दिसंबर 1999 और 31 मई 2005 के बीच हुआ है, वे इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख पहले 30 जुलाई 2022 थी लेकिन अब ये 1 अगस्त 2022 है।
NAVY MR Recruitment 2022: ऐसे करें अप्लाई
– नौसेना में अग्निवीर के तौर पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट joininidiannavy.gov.in पर जाना होगा।
– होमपेज पर आपको रजिस्टर करना होगा और इसके बाद लॉगिन करना होगा।
– अग्निवीर के लिए अप्लाई करने के लिए – आपको एप्लिकेशन फॉर्म फिल करना होगा।
– यहां पर आपको एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, डेट ऑफ बर्थ जैसी – जानकारियों को फिल करना होगा।
– आखिर में एप्लिकेशन फीस जमा कर फॉर्म सब्मिट करना होगा।
सिलेक्शन प्रोसेस (selection Process)
सेलेक्शन प्रोसेस में क्वालिफाइंस एग्जामिनेशन (10वीं) में हासिल कुल प्रतिशत नंबरों के आधार उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिर लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा। रिटन एग्जाम और फिजिकल फिटनेस टेस्ट में किए गए प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट को तैयार किया जाएगा। नौसेना द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मेरिट लिस्ट को नवंबर 2022 तक तैयार किया जाएगा।
आयु सीमा (age limit)
– इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 17 से 23 साल के बीच होनी चाहिए।
Agniveer MR Recruitment 2022: आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
Agniveer MR Recruitment 2022: आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
5 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines