IBPS SO 2023 notification: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने भाग लेने वाले बैंकों में विशेषज्ञ अधिकारियों (SO) के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया (CRP SPL-XIII for Vacancies of 2024-25) की नोटिफिकेशन जारी की है और ibos.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उम्मीदवार योग्यता रिक्ति विवरण जैसी जानकारी नीचे देख सकते हैं और इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए सीधे लिंक का उपयोग कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 1402 पद भरे जाएंगे।
जानें योग्यता
इन पद पर आवेदन करने के लिए आप जिस स्ट्रीम के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उसके हिसाब से पात्रता अलग होगी। मोटे तौर पर ग्रेजुएशन और पीजी करे कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। अगर आयु सीमा की बात करें तो इन भर्तियों के लिए एज लिमिट 20 से 30 साल तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 से की जाएगी।
एग्जाम डेट्स
आईबीपीएस एसओ भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा 30 और 31 दिसंबर को निर्धारित है। प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम जनवरी में घोषित किए जाएंगे और मुख्य परीक्षा 28 जनवरी को होगी। इंटरव्यू फरवरी/मार्च में आयोजित किए जाएंगे और फाइनल अलॉटमेंट की घोषणा अप्रैल में की जाएगी।
जानें योग्यता
वे उम्मीदवार जिनकी आयु 1 अगस्त 2023 को कम से कम 20 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक नहीं है – ऐसे उम्मीदवार जिनका जन्म 2 अगस्त 1993 से पहले और 1 अगस्त 2003 के बाद नहीं हुआ हो – इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है। प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता आवश्यकताएँ अलग-अलग हैं। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
Direct link to apply for IBPS SO 2023
आवेदन शुल्क
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस एसओ 2023 का आवेदन शुल्क ₹175 है। अन्य सभी उम्मीदवारों को ₹850 का भुगतान करना होगा।
जानें सैलरी
वे कैंडिडेट्स जो तीनों चरण पार कर लेंगे केवल उन्हीं का सेले्क्शन फाइनल होगा। चयनित होने के बाद आपको महीने के 38 हजार से 39 हजार रुपये तक सैलरी मिलेगी।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
11 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines