IBPS Clerk Recruitment 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने आज, 30 जून को आईबीपीएस क्लर्क नोटिफिकेशन 2023 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इच्छुक और पात्र हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जानें कब तक कर पाएंगे अप्लाई
आईबीपीएस क्लर्क आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी और 21 जुलाई, 2023 को समाप्त होगी। जो उम्मीदवार वास्तव में आवेदन करना चाहते हैं, वे वेबसाइट से विज्ञापन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान देश भर के विभिन्न बैंकों में क्लर्क की कुल 6030 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
जरूरी डेट्स
- ऑनलाइन पंजीकरण 01.07.2023 से 21.07.2023
- आवेदन शुल्क- 01.07.2023 से 21.07.2023
- प्री-एग्जाम ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करें- अगस्त 2023
- परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन अगस्त 2023
- ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना – अगस्त/ सितंबर 2023
- प्रीलिम्स ऑनलाइन परीक्षा – अगस्त/ सितंबर 2023
- ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम – सितंबर/अक्टूबर 2023
- मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करें – सितंबर/अक्टूबर 2022
- मुख्य ऑनलाइन परीक्षा – अक्टूबर 2023
- प्रोविजनल अलॉटमेंट – अप्रैल 2024
IBPS Clerk Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
IBPS Clerk Recruitment 2023 अप्लाई लिंक
एग्जाम डिटेल
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा अगस्त/ सितंबर 2023 में आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स एग्जाम का आयोजन अक्टूबर 2023 में होगा।
जानें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की हो और उनकी उम्र सीमा न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल हो, वह क्लर्क के पदों आवेदन करने के योग्य होंगे। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
इन बैंकों में होगी भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक
यहां समझें एग्जाम पैटर्न
- चयन प्रक्रिया व एग्जाम पैटर्न – ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा, ऑनलाइन मेन्स परीक्षा।
- प्रीलिम्स – 60 मिनट में 100 नंबर के 100 प्रश्नों के जवाब देने होंगे।
- इंग्लिश लेंग्वेज के 30 नंबर के 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 नंबर के 35 प्रश्न, रीजनिंग एबिलिटी से 35 नंबर के 35 प्रश्न आएंगे।
- मेन्स एग्जाम पैटर्न – 160 मिनट की परीक्षा में 200 नंबर के 190 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- जनरल / फाइनेंशियल अवेयरनेस से 50 नंबर के 50 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 40 नंबर के 40 प्रश्न, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 60 नंबर के 50 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50 नंबर के 50 प्रश्न आएंगे।
- नेगेटिव मार्किंग – प्री और मेन्स दोनों में ऑब्जेक्टिव टेस्ट में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।
IBPS Clerk Recruitment 2023: इस तरह से कर सकेंगे अप्लाई
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘सीआरपी क्लर्क-XIII’ भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें पर क्लिक करें।
- अब ‘नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें’ पर टैप करें।
- अब आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें, विवरण जांचें और फॉर्म जमा करें।
- अंतिम पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकताओं के लिए उसका प्रिंटआउट प्राप्त करें।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
15 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines