Government Jobs: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हाल ही में राज्य की पुलिस में 1088 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में 708 पद पुरुषों के लिए और 380 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है।
उम्मीदवारों का कैसे किया जाएगा चयन
फिजिकल एग्जामिनेशन (PST और PET): भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण फिजिकल एग्जामिनेशन है। इसमें शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) शामिल होगा। यह परीक्षण हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित किया जाएगा।
लिखित परीक्षा: शारीरिक परीक्षण में पास होने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा MCQ पर आधारित होगी और इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता
उम्मीदवार को हिमाचल प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार केवल अपने जिले से ही आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए कितनी देनी होगी फीस
पुरुष (जनरल और गैर EWS) के लिए 600 रुपये, SC/ST/OBC/EWS के लिए 150 रुपये शुल्क रहेगा। वहीं महिलाएं उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
कितनी होगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को वेतन बैंड 3 के अनुसार 20,200 रुपये से 64,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
6 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
6 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
8 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
15 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
15 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
21 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines