EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, EMRS में 4,062 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण
- प्रधान 303
- पीजीटी 2266
- अकाउंटेंट 361
- जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) 759
- लैब अटेंडेंट 373
- कुल 4062
परीक्षा पैटर्न
ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (EMRS-2023) “ओएमआर आधारित (पेन-पेपर)” मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, पीजीटी पद के लिए परीक्षा का भाग-V संबंधित तीसरी भाषा में आयोजित किया जाएगा। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न 130 अंकों के होंगे और भाषा दक्षता परीक्षा 20 अंकों की होगी। पर्सनैलिटी टेस्ट और इंटरव्यू 40 अंकों का होगा।
आयु सीमा
एकलव्य मॉडल स्कूल भर्ती 2023 में प्रिंसिपल के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तक, पीजीटी के लिए 40 वर्ष और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए 30 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 31 जुलाई 2023 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, इंटरव्यू, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद किया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता
अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की योग्यता अलग-अलग है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नोटिफिकेशन में योग्यता से जुड़ी
नोटिफिकेशन चेक करने का सीधा लिंक
आवेदन शुल्क
प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन शुल्क ₹2000 है, पीजीटी 1500 रुपये है और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए शुल्क ₹1000 है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार ईएमआरएस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं
EMRS Recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई
- आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें
- आवेदन पत्र भरें
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
संबंधित खबरें
IBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
3 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
4 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
10 days agoSBI Recruitment 2026: एसबीआई में निकली 98 लाख रुपये तक के पैकेज वाली नौकरियां, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन, जानें पूरी डिटेल
12 days agoUPSSSC Forest Guard Exam City Slip Out: जारी हुई फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की सिटी स्लिप, 27 सितंबर को है एग्जाम
14 days agoBank Me Job Kaise Paye: बैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की पूरी जानकारी
14 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? पहली बार सामने आए जिलावार रोजगार आंकड़ों ने किया हैरान
14 days agoUGC NET Re-Exam Result Out: जारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से तुरंत करें डाउनलोड
15 days agoAgniveer Job News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर, जानें सरकार का प्लान
15 days agoUPPSC PCS Mains Result 2026 का ऐलान, नतीजे चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines