DSSSB Exam Admit Card 2023: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा 5 जुलाई से 11 जुलाई तक होने वाली कई भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो आवेदक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे अब DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट atdsssb.delhi.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डीएसएसएसबी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा।
डीएसएसएसबी इस साल 5 जुलाई से 11 जुलाई तक पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) अंग्रेजी – महिला, लाइब्रेरियन, घरेलू विज्ञान शिक्षकों और अन्य रिक्तियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। डीएसएसएसबी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का होना जरूरी है। एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को वैलिड आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा।
एग्जाम शेड्यूल
- 5 जुलाई: पीजीटी अंग्रेजी – महिला (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
- 6 जुलाई: घरेलू विज्ञान शिक्षक (दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक) और प्रबंधक सिविल (शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक)
- 10 जुलाई: लाइब्रेरियन (सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक)।
- 11 जुलाई: पंप ड्राइवर/फिटर इलेक्ट्रिकल द्वितीय श्रेणी/इलेक्ट्रिक ड्राइवर द्वितीय श्रेणी/मोटरमैन/इलेक्ट्रिक मिस्त्री/एसबीओ (सुबह 8:30 से 10:30 और दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक)।
DSSSB Admit Card 2023 download link
DSSSB Exam Admit Card 2023: इस तरह से करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “E-admit card link of DSSSB examinations of various posts scheduled from 05th July to 11th July 2023” पर क्लिक करें।
- रीडायरेक्ट विंडो पर भेज दिया जाएगा. यहां एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- ऐसा करने पर डीएसएसएसबी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब डीएसएसएसबी हॉल टिकट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
2 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
3 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
5 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
5 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
11 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
17 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
20 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
22 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines