Hiring for Corporate Jobs in India: कॉरपोरेट इंडिया में हायरिंग एक्टिविटी में जबरदस्त उछाल देखा गया है। हाल ही में फाउंडिट इनसाइट्स ट्रैकर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2024 में कॉरपोरेट इंडिया के रिक्रूटमेंट में 12 महीने की 31% की सालाना दर के साथ वृद्धि देखी गई, जो फॉर्मल सेक्टर में नौकरी के अवसरों में बढ़ोतरी का संकेत देता है। इसके साथ ही नए आंकड़ों से पता चला है कि हाल के महीनों में रिक्रूटमेंट एक्टिविटी में तेजी देखी गई, जिसमें जुलाई-दिसंबर में सालाना आधार पर 12% की औसत बढ़ोतरी देखी गई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कई क्षेत्रों में बढ़ी मांग
डेटा के अनुसार, हाल के महीनों में हायरिंग में तेजी आई है, जहां जुलाई-दिसंबर 2024 के दौरान औसत सालाना वृद्धि दर 12% रही। यह बढ़ोतरी जॉब मार्केट में पॉजिटिव चेंज दिखाती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 27 में से 22 सेक्टरों में वृद्धि दर्ज की गई है। इनमें खासतौर पर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन व इंजीनियरिंग शामिल हैं। ये क्षेत्र नौकरियां जनरेट करने में सबसे आगे रहे।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में बड़ा उछाल
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जॉब्स में भी पिछले दो सालों में 42% की बढ़ोतरी देखी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले छह सालों में AI से संबंधित रोल्स की संख्या 40,000 से बढ़कर 2,53,000 हो गई है। यह 36% के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) के साथ बढ़ा है।
AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी के उपयोग में बढ़ोतरी रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है। एक्सपर्ट का मानना है कि यह रुझान आने वाले सालों में भी जारी रहेगा, क्योंकि कंपनियां नए तकनीकी सॉल्यूशन को अपनाने पर जोर दे रही हैं। दिसंबर 2024 में दर्ज की गई हायरिंग एक्टिविटी भारतीय नौकरी बाजार में नई उम्मीदें लेकर आई हैं। रोजगार की यह बढ़ोतरी अलग-अलग सेक्टरों में सकारात्मक बदलाव और डिजिटल कौशल की मांग को बढ़ावा दे रही है।
यह भी पढ़ें – रोने लगे Jio यूजर्स…कंपनी ने हटा दिए 3 सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
14 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
1 day agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
5 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
9 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
10 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
14 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
14 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
16 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines