BPSC Teachers Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार शिक्षक भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 15 जुलाई तक bpsc.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू हुई थी। पहले पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2023 तक थी। भर्ती अभियान 1,70,461 शिक्षक पदों को भरेगा। इन सब के बीच बीपीएससी ने OMR शीट भी जारी कर दिया है।
क्या है OMR शीट
दरअसल, यह OMR शीट एग्जाम में भरने के लिए दी जाएगी। बीपीएससी ने अभी ओएमआर शीट इसलिए जारी किया है, ताकि जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हों वो अच्छे से OMR शीट को भरना सीख लें। अभ्यर्थी इसकी अच्छे से प्रैक्टिस कर लें, जिससे कि परीक्षा में उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।
आयु सीमा
अनारक्षित (पुरुष) के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग महिला एवं अनारक्षित महिला के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है. एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है.
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी, सभी महिला उम्मीदवारों और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क ₹200 है। अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है।
आवेदन करने के लिए यहां सीधा लिंक है
BPSC Teachers Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं
- होम पेज पर उपलब्ध बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें।
- और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
22 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines