BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षकों के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन को इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल आयोग द्वारा रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है।
शिक्षक भर्ती अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो अब 19 जुलाई तक खुली रहेगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
बता दें कि आवेदन की लास्ट डेट पहले 12 जुलाई निर्धारित की गई थी हालांकि इसे आगे बढ़ाकर 15 जुलाई 2023 कर दिया गया था। इसके बाद अब इसे एक बार और बढ़ाकर 19 जुलाई कर दिया गया है। ऐसे में आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को सलाह है कि लास्ट डेट का इंतजार ना करें बल्कि जल्द से जल्द आवेदन कर लें। इस मेगा भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य में कुल 1,70,461 शिक्षक रिक्तियों को भरना है।
आयु सीमा
प्राइमरी स्कूलों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए 21 वर्ष आयु होनी चाहिए। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट का प्रावधान है। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2023 है।
आवेदन शुल्क
बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 का आवेदन शुल्क एससी, एसटी, महिला और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए ₹200 है। इसके अलावा अन्य सभी के लिए यह आवेदन शुल्क ₹750 निर्धारित है। उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में ₹200 का भुगतान भी करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines