BPSC 67th Prelims result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 67वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम किसी समय भी जारी हो सकता है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in पर परिणाम देख सकेंगे।
बीपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, 67वीं सीसीई प्रीलिम्स के लिए संभावित परिणाम की तारीख 14 नवंबर 2022 थी। बीपीएससी 67वीं परीक्षा के नतीजे 15, 16 और 17 नवंबर को जारी किए जा सकते हैं।
BPSC Result 2022: इन वेबसाइट्स से कर पाएंगे चेक
इस साल, बिहार में संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा पहले 8 मई को आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक होने के कारण उसी दिन रद्द कर दी गई थी। बीपीएससी अधिकारियों के अनुसार, 30 सितंबर को हुई री-एग्जाम में लगभग 4.75 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। राज्य के 1153 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
BPSC 67th Prelims result 2022: ऐसे करें चेक
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- 67वें सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल खोलें।
- रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम खोजें।
परीक्षा के कुछ दिनों बाद परीक्षा की प्रारंभिक आंसर-की जारी की गई थी और 12 अक्टूबर तक छात्रों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। आयोग परिणामों के साथ फाइनल आंसर-की जारी कर सकता है। विभाग ने 802 रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की है।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
4 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
23 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
4 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines