BPSC 32nd Judicial Services Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) आज 27 फरवरी, 2023 को बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है।यह भर्ती अभियान 155 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
योग्यता
ज्यूडीशियल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए, जिसका इंस्टीट्यूट या यूनिवर्सिटी बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क महिला आवेदकों के लिए 150 रुपये और सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है।
आयु सीमा
पुरुष उम्मीदवारों के लिए उम्मीदवारों की आयु 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, महिला और अन्य आरक्षित उम्मीदवारों के लिए उम्र 22 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
BPSC 32nd Judicial Services Exam 2023: ऐसे करें अप्लाई
- आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और फिर अपनी साख भरकर लॉगिन करें।
- ऑनलाइन फॉर्म भरें और महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करें।
- आवश्यक परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए भुगतान रसीद और आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
और पढ़िए –IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल पर निकली वैकेंसी, 16 लाख तक होगी सैलरी, जल्द ऐसे करें अप्लाई
सेलेक्शन प्रोसेस
ज्यूडी
शियल सेवा परीक्षा के तहत कैंडिडेट्स का सेलेक्शन 3 चरणों की परीक्षा के बाद होगा। उन्हें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू राउंड क्लियर करना होगा. तीनों चरणों को क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स का ही फाइनल सेलेक्शन होगा।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
18 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
3 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
4 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
7 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines