Bihar Teacher Bharti: सरकार नौकरियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने द्वितीय चरण शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी दी है। बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने द्वितीय चरण शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी।
बिहार शिक्षक बहाली के दूसरे चरण की नोटिफिकेशन जारी
बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने द्वितीय चरण शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा की नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 नवंबर से 14 नवंबर तक चलेगी। वहीं, विलंब शुल्क के साथ उम्मीदवार 17 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2023 तय की गई है।
शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख का भी ऐलान
बीपीएससी ने पहले एक नोटिस जारी करते हुए ये जानकारी दी थी कि द्वितीय चरण शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरु हो जाएगी। हालांकि, अब बीपीएससी के सचिव अतुल प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया है कि इच्छुक उम्मीदवार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 5 नवंबर से आवेदन कर सकेगे। उन्होंने परीक्षा की तारीख का ऐलान करते हुए बताया है कि द्वितीय फेज के शिक्षक बहाली के लिए परीक्षा का आयोजन 7,8,9,10 दिसंबर को किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः Jobs 2023: सरकारी नौकरी चाहिए तो फटाफट करें अप्लाई, जरूरी डिटेल्स यहां जानें
कितने पदों पर होगी बहाली
द्वितीय चरण में 6 से 8 कक्षा के लिए कुल 16140 पद, 9 और 10 कक्षा के लिए कुल पद 18877 पद, माध्यमिक विद्यालय के विशेष विद्यालय के लिए 270 पद, उच्च माध्यमिक के लिए यानी 11 और कक्षा 12 के अध्यापकों के लिए कुल 18577 पदों पर भर्ती की जाएगी।
1 लाख 20 हजार शिक्षकों को मिली नियुक्ति पत्र
हाल ही में बिहार में 1 लाख 20 हजार शिक्षकों नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पत्र बांटने के लिए पटना के गांधी मैदान में बड़ा आयोजन किया गया था। इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री सुधाकर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
4 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
9 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
14 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines