Bank of Maharashtra Recruitment 2023: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्केल II और स्केल III में अधिकारियों के पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। योग्य उम्मीदवार 13 जुलाई से वेबसाइट Bankofmaharashtra.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है।
वैकेंसी डिटेल
भर्ती अभियान का लक्ष्य बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कुल 400 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 100 रिक्तियां अधिकारी स्केल III पद के लिए हैं और 300 रिक्तियां अधिकारी स्केल II के लिए हैं।
Bank of Maharashtra Recruitment 2023 Notification
जानें कौन कर सकता है अप्लाई
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सभी सेमेस्टर के कुल योग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। JAIIB और CAIIB उत्तीर्ण होना भी जरूरी है। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त/सरकारी नियामक निकायों द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड से सीए/सीएमए/सीएफए जैसी व्यावसायिक योग्यता भी होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 1180 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 118 रुपये है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2023 तक स्केल II के लिए न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष और स्केल III के लिए 25 से 38 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट भी लागू है।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार शामिल होने की तारीख से 02 वर्ष के बांड पर हस्ताक्षर करेंगे। चयनित उम्मीदवार 06 महीने की परिवीक्षा अवधि पर होंगे।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines