Agniveer Bharti 2023: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है। भारतीय सेना के एक विज्ञापन में सेना में अग्निवीरों की भर्ती के तीन नई चरणों की जानकारी दी गई है। बल में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) देना होगा, इसके बाद फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होंगे।
अग्निवीर भर्ती की नई चयन प्रक्रिया
भारतीय सेना के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, इंडियन आर्मी में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में पहले नामांकित केंद्रों पर एक ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) से गुजरना होगा, इसके बाद भर्ती रैलियों के दौरान फिजिकल फिटनेस टेस्ट और फिर मेडिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
जानें क्यों हुए बदलाव
सेना ने बताया कि ऐसा बदलाव भर्ती रैलियों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए किया गया है। अब ऑनलाइ प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही रैली मैदान में बुलाए जाएंगे।
इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
भारतरीय सेना की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर फरवरी मध्य यानी 14 फरवरी से शुरू होगी। सेना अग्निवीर भर्ती 2023 में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन कराएं ? इसके लिए एनिमेशन वीडियो वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। साथ ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा (CEE) के लिए वेबसाइट पर लिंक भी जारी किए जाएंगे जिन पर अभ्यर्थी टेस्ट का अभ्यास कर सकेंगे।
और पढ़िए –SSC CHSL 2023: सीएचएसएल टियर 1 और सीजीएल टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें डिटेल्स
पहले ऐसे हो रही थी अग्निवीरों की भर्ती
इससे पहले अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया नई से अलग थी। पहले उम्मीदवारों को फिजिकल फिटेनस टेस्ट देना होता था। फिटनेस टेस्ट क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट होते थे, योग्य उम्मीदवारों को तब एक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होता था और फिर फाइनल मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग दी जाती थी।
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
46 mins agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
23 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines