हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ब‍िहार में निकली 15000 वैकेंसी, क्‍लर्क से लेकर अस‍िस्‍टेंट तक भर्ती, जानें कैसे होगी नियुक्ति

Government Jobs 2024: अगर आप बिहार में जॉब खोज रहे हैं तो आपके लिए बहुत खास मौका आने वाला है, क्योंकि सरकार ने 15000 वैकेंसी निकालने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
Sarkari Jobs

Government Jobs 2024: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके पास बहुत बड़ा मौका है। हाल ही में नीतीश की सरकार के एक मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता नें बताया कि जल्द ही पंचायती राज विभाग में 15000 पदों पर वैकेंसी निकाली है। बता दें कि ये सभी वैकेंसी एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान घोषित की गई हैं।

ऐसे में बिहार के लोगों को लिए यह खुशखबरी का मौका है। मंत्री ने बताया कि यह सभी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भरी जाएंगी। सरकार द्वारा पेश की गई इन वैकेंसी पर पदाधिकारियों, क्लर्क लेवल और तकनीकी सहायक की नियुक्ति की जानी है। इसके अलावा आने वाले समय में सरकार तीन लाख पदों पर अलग-अलग विभाग में नियुक्ति की जाएगी। यहां हम आपको इन वैकेंसी से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देंगे।

कैसे होगा सेलेक्शन?

जानकारी मिली है कि बिहार के पंचायती राज विभाग के लिए नियुक्ति BPSC के जरिए की जाएगी। उम्मीद है कि 2025 तक इस पदों पर लोगों को भर्ती कर लिया जाएगा। अगर बिहार सरकार की मानें तो उन्होंने चुनाव के पहले ही इस सभी पदों पर नियुक्ति किए जाने का दावा किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि इस पदों पर पदाधिकारियों, क्लर्क लेवल और तकनीकी सहायक के लिए नियुक्ति होगी। पदाधिकारी की नियुक्ति BPSC के द्वारा की गई है। इसके अलावा क्लर्क लेवल की नियुक्ति राज्य कर्मचारी आयोग द्वारा की जाएगी, जबकि टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर एजेंसी द्वारा भर्ती की जाएगी।

Government Jobs

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Public Holiday: 17 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद! जानें आपके शहर में पब्लिक हॉलिडे है या नहीं?

यह भी पढ़ें –Sarkari Naukri: महिलाओं के लिए निकली बंपर भर्तियां! महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए मांगे गए आवेदन

विज्ञापन

निकलेंगी 3 लाख वैकेंसी

सरकार का टारगेट है कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 3 लाख सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति की जाए। इसमें कई विभाग जैसे शिक्षा, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग शामिल है।  शिक्षा विभाग की बात करें तो इस पर करीब 1.5 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा पुलिस विभाग में 1.22 लाख और हेल्थ डिपार्टमेंट में  45 हजार वेकेंसी मिलती है।

जानकारी यह भी मिली है कि सरकार बिजली विभाग, कृषि विभाग और कई अन्य विभागों के लिए वैकेंसी निकाली जाएगी। हालांकि ये वैकेंसी कब तक ओपन होगी, इसकी विस्तृत जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि जल्द ही इन भर्तियों के बारे में सरकार विस्तार से बताएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola