पंजाब सरकार ने अपने ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और ज्यादा मजबूत करने के लिए आज 505 मिनी बसों को परमिट दिए हैं. वहीं, भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार 1300 नई बसें ला रही है. इस दौरान मान ने बादल परिवार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने बसों का केंद्रीकरण करने की जगह बसों का बादलीकरण कर दिया है.
इस दौरान भगवंत मान ने प्रताप सिंह बाजवा पर भी निशाना साधा. मान ने कहा, जब वो सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री थे तब सबसे ज्यादा टोल प्लाजा उन्होंने ही लगाए. मान ने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. मान ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा स्कीम का नाम बदलकर गरीबों के साथ धोखा कर रही है. उन्होंने कहा, इसके खिलाफ हम जनवरी के दूसरे हफ्ते में स्पेशल सेशन करेंगे. मान ने अग्निवीर मुद्दे पर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला.
सीएम मान ने कहा कि मेरी यही कोशिश रहती है कि पंजाब के युवाओं को नौकरी मिले. लोगों को यह भी शिकायत रहती थी कि गावों में बसों का आना-जाना लगभग बंद हो गया है. अब स्कूलों में भी बसे चल रही हैं जिससे युवाओं को नौकरी भी मिली है.
सड़कों की गुणवत्ता पर दिया जा रहा ध्यान
सीएम मान ने कहा कि गांवों की सड़कें बहुत खराब थीं. लेकिन अब कुल 43 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. साथ ही सड़कों की गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जा रहा है और ठेकेदार को 5 साल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
17 टोल प्लाजा हुए बंद
मान ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अब तक 17 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं. जिससे हर रोज 64 लाख रुपये की बचत हो रही है. पूरी दुनिया में टोल टैक्स हैं लेकिन ये ऑप्शनल होना चाहिए.
बस स्टैंड पर टिकट के लिए लगाई स्पेशल मशीन
भगवंत मान ने बस स्टैंड पर टिकट लेने के लिए स्पेशल मशीनें लगाई गई हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा, दिल्ली में अब 2018 से पहले की गाड़ियों की एंट्री नहीं होगी और भी कई शर्ते शामिल हैं.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
16 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
16 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
17 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
18 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
20 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
20 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
22 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
24 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
25 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines