हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

फ्री बस सेवा से पंजाब की महिलाओं को नई उड़ान, रोजगार के रास्ते हुए आसान

पंजाब सरकार की फ्री बस सेवा से महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया सहारा मिला है. निःशुल्क यात्रा से महिलाओं की आर्थिक बचत हुई है और उनके लिए रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं.

विज्ञापन

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई फ्री बस सेवा आज राज्य की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है. यह योजना केवल यात्रा को निःशुल्क बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को शिक्षा, रोज़गार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का मजबूत साधन बन रही है.

राज्य की कामकाजी महिलाएं, छात्राएं, घरेलू महिलाएं और ग्रामीण इलाकों की महिलाएं इस सुविधा का भरपूर लाभ उठा रही हैं. पहले जहां बस किराया एक बड़ी बाधा था, वहीं अब महिलाएं बिना किसी आर्थिक चिंता के रोजाना दफ्तर, फैक्ट्री, स्कूल, कॉलेज और ट्रेनिंग सेंटर तक पहुंच पा रही हैं. इससे न केवल उनका समय बच रहा है, बल्कि मासिक खर्च में भी कमी आई है.

फ्री बस सेवा के चलते महिलाओं के लिए रोज़गार के नए रास्ते भी खुले हैं. कई महिलाएं अब शहरों में स्थित निजी कंपनियों, दुकानों, मॉल्स और उद्योगों में नौकरी कर पा रही हैं, जो पहले यात्रा खर्च के कारण संभव नहीं था. वहीं, स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं भी अपने उत्पादों को बाज़ार तक आसानी से पहुंचा रही हैं.

विज्ञापन

इसके साथ ही पंजाब सरकार द्वारा 1311 नई बसें खरीदने और बड़े शहरों में आधुनिक बस स्टैंड विकसित करने का फैसला महिलाओं के लिए अतिरिक्त रोज़गार अवसर लेकर आया है. बस संचालन, टिकटिंग, सुरक्षा, साफ-सफाई और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार मिलने की संभावनाएं बढ़ी हैं.

कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शुरू की गई फ्री बस सेवा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, आत्मनिर्भरता बढ़ाने और सामाजिक भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है. यह योजना पंजाब की महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola