भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी और डायमंड जुबली कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, 28 नवंबर को लखनऊ आ रही हैं. राष्ट्रपति, प्रदेश की राजधानी के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, सेक्टर-15 में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह में दोपहर 3 बज कर 30 मिनट पर संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति के संबोधन के बाद जंबूरी में भाग लेने वाले स्काउट्स एंड गाइड्स समापन आयोजन के सांस्कृतिक व मनोंरजक कार्यक्रमों का प्रदर्शन करेंगे.
23 नवंबर से प्रदेश की राजधानी,लखनऊ में 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन किया गया था. जिसमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र व देश के कोने-कोने से 32,000 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुये. भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन अवसर में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, लखनऊ आ रहीं है. राष्ट्रपति की उपस्थिति राष्ट्रीय जंबूरी में भाग ले रही लड़कियों का उत्साहवर्धन करेगी, साथ ही उनका संबोधन युवा स्काउट्स एंड गाइड्स के विश्वास को मजबूती प्रदान करेगा और सामाजिक सद्भाव के वातावरण को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की प्रेरणा भी प्रदान करेगा. इससे पहले राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया था. साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दोनों उप मुख्यमंत्रियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने जंबूरी के अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत कर, स्काउट्स एंड गाइड्स का उत्साहवर्धन व मार्गदर्शन किया.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
21 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
21 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
22 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
23 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
25 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
25 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
27 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
29 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
30 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines