हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseसीएम योगी ने प्रदेश के बच्चों के लिए लिखी 'योगी की पाती'

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बच्चों के लिए एक खास संदेश लिखा है, जिसका नाम ‘योगी की पाती’ है. इस पाती के जरिए उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, पढ़ाई और अच्छे भविष्य को लेकर अपनी चिंता और शुभकामनाएं लोगों से साझा की हैं.

सीएम योगी ने बच्चों को चाइनीज मांझे से दूर रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि पतंग उड़ाना गलत नहीं है, लेकिन चाइनीज मांझा बहुत खतरनाक होता है, इससे लोगों की जान भी जा सकती है. अगर कहीं चाइनीज मांझा बिकता हुआ दिखे तो बच्चे अपने माता-पिता को बताएं और उनके जरिए पुलिस को इसकी सूचना दें. उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझे के खिलाफ चल रहे अभियान में बच्चे भी सहयोग कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मोबाइल बच्चों का कीमती समय चुरा लेता है. गेम खेलने और रील देखने में बच्चें के कई-कई घंटे बर्बाद हो जाते हैं, जिससे उनकी आंखें भी कमजोर होती हैं साथ ही दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है. इसलिए बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाकर रखनी चाहिए और किताबों से दोस्ती करनी चाहिए. बच्चों को परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए.

विज्ञापन

सीएम योगी ने बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय बिना डरे, पूरे ध्यान से प्रश्न पत्र पढ़ें और उसका उत्तर लिखें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें और मेहनत में कोई भी कमी न रखें.

अपने संदेश के अंत में उन्होंने गीता का श्लोक भी याद दिलाया-
‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’
जिसका अर्थ है कि हमें पूरे मन से कर्म करना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

‘योगी की पाती’ के जरिए सीएम योगी ने बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और आत्मविश्वासी बनने का संदेश दिया है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola