Zubeen Garg Death: मशहूर गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन की खबर से असम, पूर्वोत्तर और देश भर में शोक और संवेदना की लहर दौड़ गई है. प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, मल्लिकाअर्जुन खड़गे समेत मशहूर हस्तियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं. उन्हें संगीत में उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा. उनके गीत सभी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय थे. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. ओम शांति.”
ज़ुबीन गर्ग का निधन एक भयानक ट्रेजेडी
राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मशहूर गायक ज़ुबीन गर्ग का निधन एक भयानक ट्रेजेडी है. उनकी आवाज ने एक जेनरेशन को परिभाषित किया और उनका टेलेंट सचमुच बेजोड़ था. उन्होंने असमिया संगीत को नया आकार देने के लिए पर्सनल ट्रेजेडी को पीछे छोड़ा. उनकी दृढ़ता और साहस ने एक अमिट छाप छोड़ी है. वे हमारे दिलों और दिमाग में हमेशा जीवित रहेंगे.
बहुत ही कम उम्र के “कल्चरल आइकन”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लिखते हैं कि प्रसिद्ध गायक, गीतकार, संगीतकार और करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाने वाले, ज़ुबीन गर्ग के सिंगापुर में एक दुर्घटना में असामयिक निधन से मैं स्तब्ध हूं.’असम की आवाज़’ के रूप में विख्यात कई भारतीय भाषाओं में उन्होंने अपनी आवाज़ से लोगों को मंत्रमुग्ध किया और बहुत ही कम उम्र में एक “कल्चरल आइकन” का दर्जा प्राप्त किया. दुःख की इस घड़ी में, उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.
राज्य तथा देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उन्हें केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा से यह खबर मिली. “यह बहुत दुखद खबर है और राज्य तथा देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है.” पूर्व राज्यसभा सांसद रिपु बोरा ने एक्स पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “हमारे सांस्कृतिक प्रतीक ज़ुबीन गर्ग के असामयिक निधन से गहरा सदमा और दुख हुआ. उनकी आवाज़, संगीत और अदम्य साहस ने असम और उसके बाहर की पीढ़ियों को प्रेरित किया. उनके परिवार, प्रशंसकों और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. शांति से विश्राम करें, लीजेंड.”
असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “हमारे प्रिय ज़ुबीन गर्ग के असामयिक निधन से बहुत दुःख हुआ. असम ने न केवल एक आवाज़, बल्कि एक धड़कन भी खो दी है. ज़ुबीन दा एक गायक से कहीं बढ़कर थे
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
6 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines