Zubeen Garg Viscera Report: मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत का मामला उलझता जा रहा है. सिंगर की पोस्टमार्टम और ऑटोप्सी रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन उनकी विसरा रिपोर्ट 10 अक्टूबर 2025 तक आने की उम्मीद है, उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सिंगर की मौत कैसे हुई? असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद यह अपडेट दिया और बताया कि पुलिस ने सिंगर को जहर दिए जाने की जांच करने के लिए कुछ गिरफ्तारियां की है और गवाहों के बयान भी केस डायरी में दर्ज कर लिए हैं. सिंगर के बैंड मेंबर ने ही उन्हें जहर दिए जाने का दावा किया है.
मुख्यमंत्री की जल्द जांच के लिए दबाव बनाने की अपील
मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा ने असमिया समुदाय से एक आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जल्दी कराने के लिए सिंगापुर में पकड़े संदिग्ध लोगों की भारत वापसी के लिए दबाव बनाएं. क्योंकि वे लोग जांच में सहयोग करने भारत आएंगे या नहीं, इसे लेकर सरकार और पुलिस चिंतित है. अगर वे भारत नहीं आए तो जांच पूरी नहीं हो पाएगी. मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और ऑर्गेनाइजर श्यामकानू महंता श्यामकानु महंत, सिंगर अमृताप्रभा महंता और को-म्यूजिशियन शेखर ज्योति गोस्वामी पहले से ही हमारी हिरासत में हैं और अब अगर सिंगापुर से संदिग्ध लोग आ जाए तो सिंगर की मौत की सच्चाई उजागर कर पाएंगे.
बैंडमेट ने मैनेजर और इवेंट ऑर्गेनाइजर पर लगाए आरोप
मामले की जांच कर रही असम पुलिस के रिमांड नोट के अनुसार, दिवंगत गायक के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने जुबीन गर्ग को सिंगापुर में जहर दिए जाने का आरोप लगाया है. उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और इवेंट ऑर्गेनाइजर श्यामकानु महंत ने साजिश रची, जिसे अंजाम देने के लिए उन्होंने विदेशी जगह चुनी. वे इवेंट के बहाने जुबीन को सिंगापुर ले गए और वहां उन्हें जहर दे दिया. उन्होंने खुद नोट किया कि सिंगापुर के होटल में स्टे के दौरान मैनेज सिद्धार्थ का व्यवहार संदिग्ध था. असम पुलिस अधिकारी संदीपन गर्ग भी जुबीन गर्ग के साथ सिंगापुर गए थे, जो गुवाहाटी में CID के सामने पेश हुए हैं.
क्या हुआ था जुबीन गर्ग के साथ सिंगापुर में?
बता दें कि जुबीन गर्ग पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में एक म्यूजिक शो करने के लिए सिंगापुर गए थे, लेकिन 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में अचानक जुबीन की मौत हो गई. जुबीन स्विमिंग करते समय अचानक हांफने लगे थे और इस दौरान सिद्धार्थ शर्मा को जाबो दे, जाबो दे चिल्लाते हुए सुना गया था. इसके बाद जुबीन बेहोश हो गए और उन्हें रिवाइव करने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन जुबीन दम तोड़ चुके थे. जुबीन के परिजनों और बैंड मेंबर्स ने कोई घटना होने का शक जताया है, इसलिए असम की पुलिस उनकी मौत की जांच करा रही है.
संबंधित खबरें
राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नोमिनेशन रद्द
3 mins agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
1 hr agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
1 hr agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
6 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
8 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
9 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
9 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
9 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines