Zomato Apologizes For Banana Chips Post: फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने बुधवार को गुडगांव पुलिस को टैग करते हुए केले के चिप्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करने के बाद माफी मांगी है। जोमैटो ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर चुटीले पोस्ट में अपने कार्यालय में एक डेस्क पर रखे केले के चिप्स के पैकेट की फोटो शेयर की। इसके बगल में कम्प्यूटर की स्क्रीन थी जिस पर अंग्रेजी में लिखा हुआ था HELPPP!!! ज़ोमैटो ने केले के चिप्स की अत्यधिक नशे की लत की प्रकृति का जिक्र करते हुए लिखा, Hello @gurgaonpolice कोई कार्यालय में ड्रग्स लाया है।
पोस्ट डिलीट कर मांगी माफी
पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए एक यूजर ने इस पोस्ट के लिए जोमैटो की आलोचना की। उन्होंने इस कृत्य को गैर जिम्मेदाराना व्यवहार बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर केवल कुछ लाइक प्राप्त करने के लिए पुलिस हैंडल को टैग नहीं करना चाहिए। अब गुड़गांव पुलिस को इसका जवाब देना होगा तथा संसाधनों को बर्बाद करना होगा जिसका कहीं और बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ट्वीट के एक घंटे बाद जोमैटो ने ट्वीट का जवाब देते हुए माफी मांग ली। कंपनी ने जवाब में लिखा कि उन्हें एहसास हुआ कि पोस्ट गैर जिम्मेदार और अनावश्यक थी।
जोमैटो ग्राहक सहायता पोर्टल पर लिखा कि हाय रवि आप सही कर रहे हो हमे यह एहसास हुआ कि यह एक गैर जिम्मेदाराना और अनावश्यक ट्वीट है। हमने इस पोस्ट को हटा दिया है। हम इसके लिए ईमानदारी से माफी मांगते हैं। बता दें कि जोमैटो नियमित रूप से क्रिकेट मैचों और त्यौहारों पर मजाकिया पोस्ट डालता रहता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
37 mins agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
40 mins agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
2 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
4 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
5 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
5 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines