How Much Alimony Pay Yuzvendra Chahal To Dhanshree Verma: भारतीय टीम के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के अलग होने की अटकलें पिछले कुछ समय से चल रही हैं। कपल ने भी इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर लिया था जिसके बाद डिवोर्स की खबरों को और हवा मिली। हालांकि अभी भी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं धनश्री के वकील और परिवार वालों ने भी कहा है कि अभी मामला विचाराधीन है। एलिमनी की बात को लेकर भी परिवार वालों ने खुलासा किया है।
धनश्री को कितनी मिलेगी एलिमनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक्स पत्नी को एलिमनी के रूप में 60 करोड़ रुपये देने वाले हैं। इसी बीच बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए धनश्री के परिवार वालों और वकील ने कहा है कि ऐसी बात सिर्फ बकवास है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इन बातों से कहीं न कहीं धनश्री की पर्सनल लाइफ इफेक्ट हो रही है। उन्होंने ये भी अपील की है कि इससे केवल नुकसान ही होता है, और हम मीडिया से गलत सूचना फैलाने से पहले संयम बरतने और तथ्य-जांच करने और सभी की निजता का सम्मान करने का आग्रह करते हैं।
यह भी पढ़ें: Ind-Pak मैच को लेकर IIT BABA की बड़ी भविष्यवाणी, महाकुंभ में वायरल हुआ ये शख्स
4 साल पहले हुई थी शादी
युजवेंद्र चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। दोनों की लव मैरिज थी और उनकी पहली मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी। हालांकि शादी के कुछ महीनों बाद ही उनके बीच में अनबन शुरू हो गई और पिछले 18 महीनों से दोनों अलग रह रहे थे। कहा जा रहा है कि 45 मिनट की काउंसलिंग में चहल ने बताया था कि दोनों के बीच में कुछ इशू थे जिस वजह से उन्होंने अलग रहने का फैसला किया। अब वो म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग से तलाक ले रहे हैं।
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स में कितने में बिके चहल
जानकारी के लिए बता देते हैं कि आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करने वाले युजवेंद्र चहल को टीम ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा वो कई विज्ञापनों में भी नजर आते हैं जो उनकी कमाई का सोर्स हैं।
यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal और Dhanshree Verma के ‘डिवोर्स’ की खबरें कितनी सच? इनसाइड डिटेल हुई रिवील
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
19 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
33 mins ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines