Yuvraj Singh Emotional Post On Subrata Roy: सहारा इंडिया के मालिक सुब्रत रॉय के निधन से देशभर के लोग शोक में डूब गए हैं। कई नामी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया। हर कोई अपने-अपने तरीके से ‘सहाराश्री’ को और उनसे जुड़े अपने किस्सों को याद कर रहा है। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी एक किस्सा सुनाते हुए भावुक हो गए। उन्होंने सुब्रत रॉय के निधन पर शोक जताते हुए उनसे जुड़ा एक किस्सा अपने X हैंडलर पर पोस्ट किया। इस दौरान उनका लहजा काफी भावुक भी लगा। उन्होंने जो किस्सा सुनाया, वह उन दिनों से जुड़ा है, जब युवराज कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी पोस्ट काफी वायरल हो रही है। आप भी पढ़ें युवराज सिंह से जुड़ा किस्सा…
दिवंगत सुब्रत रॉय को दी श्रद्धांजलि
युवराज सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सुब्रत रॉय के अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने से काफी सदमा लगा। वह एक ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने मुश्किलें आने पर भी हार नहीं मानी। जब मुझे पता चला कि कैंसल हुआ तो सुब्रत रॉय उन लोगों में से एक थे, जो उस मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे। उन्होंने मेरा समर्थन किया। वह हमेशा मेरे और मेरे परिवार के करीब रहे। उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान परिवार को इस दुख को सहने की क्षमता प्रदान करे और दिवंगत सुब्रत रॉय की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। सुब्रत रॉय ने काफी समय से बीमार थे, जिसके कारण उन्होंने 14 नवंबर की रात 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।
सुब्रत की पत्नी-बेटा विदेश में बसे
बता दें कि Subrata Roy मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे, लेकिन उनका जीवन उत्तर प्रदेश में बीता। पढ़ाई और करियर की शुरुआत भी उत्तर प्रदेश में ही हुई। उन्होंने नोएडा में सहारा ग्रुप की नींव रखी। लखनऊ में सहारा सिटी बनाई। वे सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक थे। लोग उन्हें प्यार से सहाराश्री कहते थे। देश के कई नामचीन नेताओं, अभिनेताओं और खिलाड़ियों से उनके अच्छे संबंध रहे। मनमोहन सिंह के कार्यकाल में सेबी ने उन पर शिकंजा कसना शुरू किया। उसके बाद वे पतन की ओर चले गए। सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना राय और बेटे सुशांतो राय ने दक्षिण-पूर्वी यूरोप के देश मैसेडोनिया की नागरिकता ले ली है। वहीं सुब्रत रॉय भारत में ही रहते थे और अपने वतन में ही उन्होंने आखिरी सांस ली।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
5 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
5 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
6 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
7 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
10 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
11 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
12 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
14 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
14 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines