PM Mementos Auction 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-दुनिया में मिले गिफ्ट में अगर आपको कोई कोई चीज पसंद है और आप उसे खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास 10 दिन का वक्त है। दरअसल पीएम मोदी को मिले गिफ्ट को खरीदने के लिए ऑनलाइन बोली चल रही है, जो 31 अक्टूबर तक चलेगी। यह नीलामी 2 अक्टूबर को ऑनलाइन शुरू हुई थी। पीएम के तोहफों की ई-नीलामी का यह पांचवां संस्करण है। इसके लिए pmmementos.gov.in नाम की वेबसाइट पर जाकर सामान खरीदा जा सकता है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को मिले तोहफों की नीलामी संस्कृति मंत्रालय करता है। इस नीलामी में सबसे महंगे तोहफे की कीमत 65 रुपये है। यह बनारस घाट की एक पेंटिंग है। पीएम के तोहफों की नीलामी से आया पैसा कहा जाता है हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश- विदेश में जो उपहार मिलते हैं उनकी हर साल नीलामी की जाती है। इस नीलामी से मिलने वाले पैसे को नमामि गंगे परियोजना में लगाया जाता है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की शुरुआत जून 2014 में हुई थी। इस प्रोजेक्ट को 20 हजार करोड़ रुपये से शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य गंगा की सेहत सुधारना है।
यह भी पढ़ें : ज्ञानवापी मामले में केंद्रीय मंत्री सिंधिया का बड़ा बयान; कुएं में महारानी बैजाबाई ने किया था शिवलिंग संरक्षित
इस बारे में बात करते हुए सोमवार को केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, “प्रधानमंत्री को जितने उपहार मिलते हैं उसकी नीलामी से जो पैसा मिलता है उसे नमामि गंगे परियोजना में कर्च किया जाता है। नीलामी का मकसद इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना और अधिक से अधिक पैसे हासिल करना है।
बता दें कि यह पांचवां मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों की नीलामी हो रही है। पहली बार 2019 में नीलामी हुई थी। उस वक्त बोली लगाने के लिए 1,809 तोहफे रखे गए थे। दूसरी बार 2020 में नीलामी हुई थी। उसमें 2,772 तोहफों की नीलामी हुई थी। तीसरे दौर की नीलामी 2021 में इसमें हुई थी। उस नीलामी में 1,348 तोहफों की पेशकश हुई थी। 20022 में चौथे दौर की नीलामी में 1200 से ज्यादा तोहफों को बोली लगाने के लिए रखा गया था।
यह भी पढ़ें : रावण का अनोखा पुतला: ऊंचाई 177 फीट, लागत 18 लाख, एक महीने की मेहनत एक पल में होगी राख
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
3 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
5 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
5 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
6 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
7 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
7 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
8 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines