Today Weather Update: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन बारिश का अनुमान जताया है। रविवार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते राज्य में 114 सड़कें बंद कर दी गई हैं। मंडी के राजबन में बादल फटने की घटना के बाद से अब तक 9 शव बरामद हुए हैं। समेज में 36, बागीपुल में 5 और राजबन में अभी 3 लोग लापता है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान लोगों की तलाश में जुटे हैं।
ये भी पढ़ेंः गर्मी के मौसम में तंदूर जैसी बन जाती है कार, भूल कर भी अंदर रखकर न छोड़ें ये 5 चीजें
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और नैनीताल में रविवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में भी गर्जना के साथ तेज बारिश का अनुमान है। अतिवृष्टि के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग और यात्रा पड़ावों पर फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों का रेस्क्यू शनिवार को भी जारी रहा।
अभी तक तीन दिन में 9099 लोग निकाले गए हैं। इनमें से 1982 लोगों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है, जबकि 6662 लोगों को पैदल मार्ग से निकाला गया है। केदारनाथ में मौजूद 450 श्रद्धालुओं सहित 4000 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
उधर केरल के वायनाड में लैंड स्लाइड की घटना के 5 दिन बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है। मरने वालों की संख्या 308 हो गई है।
ये भी पढ़ेंः बारिश के मौसम में होती हैं ये 3 बीमारियां! जानें इसके कारण और बचाव
दिल्ली में 8 अगस्त तक बारिश का अनुमान
राजधानी दिल्ली में 8 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सात और आठ अगस्त को भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। लगातार बारिश का क्रम बरकरार रहने से दिल्ली वालों को उमस से राहत मिल सकती है।
उधर पश्चिम बंगाल और झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र बना होने के कारण उत्तर पश्चिम झारखंड, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है।
अगले 24 घंटों में कहां होगी बारिश
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों में सिक्किम, असम, दक्षिण बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, कोंकण और गोवा के साथ तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, विदर्भ, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, केरल, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूरे देश में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
15 mins agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
42 mins agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
47 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
8 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
11 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
13 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines