Yasin Malik Wife Letter to Rahul Gandhi: जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चीफ यासिन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है। मलिक ने राहुल गांधी से मांग की है कि वह उनके पति का मुद्दा संसद में उठाएं। मुशाल की दलील है कि यासिन मलिक जम्मू और कश्मीर में शांति स्थापित करने में मददगार हो सकते हैं। मानवाधिकार और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की पूर्व सहायक ने पत्र में राहुल गांधी का ध्यान तीन दशक पुराने उस राष्ट्रद्रोह केस की ओर खींचा है, जिसमें उनके पति यासिन मलिक ट्रायल का सामना कर रहे हैं। इस केस में एनआईए ने यासिन मलिक के लिए मृत्यु दंड की मांग की है।
कश्मीरी अलगाववादी नेता दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले में खुद ही पैरवी कर रहे हैं। टेरर फंडिंग के केस में एनआईए ने अपील दायर करते हुए मृत्यु दंड की मांग की है। दरअसल एनआईए ने 2017 में टेरर फंडिंग के मामले में यासिन मलिक सहित कई लोगों के खिलाफ आरोप दायर किए थे। यासिन मलिक को इन मामलों में दोषी ठहराते हुए ट्रायल कोर्ट ने 2022 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
ये भी पढ़ेंः यूपी सरकार के ‘बुलडोजर’ पर Supreme Court सख्त, मकान तोड़ने पर लगाया 25 लाख का जुर्माना
यासिन मलिक की भूख हड़ताल
मुशाल ने अपने पत्र में लिखा है, ‘2 नवंबर के बाद से यासिन मलिक ने अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए जेल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस भूख हड़ताल से उनके स्वास्थ्य पर बहुत खराब असर हो सकता है, जिससे उनका जीवन खतरे में पड़ सकता है। मलिक ने सशस्त्र संघर्ष का रास्ता छोड़कर अहिंसा का रास्ता चुन लिया है।’
अलगाववादी नेता की पत्नी ने अलग-अलग लेखकों के हवाले से मलिक के हृदय परिवर्तन के बारे में पत्र में लिखा है कि ‘राहुल जी, मैं इन किस्सों का जिक्र मलिक का महिमामंडन करने के लिए नहीं बल्कि आपको यह बताने के लिए कर रही हूं कि वह अपने वादे पर कायम रहे हैं। 2019 से मलिक को प्रताड़ित करने के लिए भाजपा सरकार अकल्पनीय तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। उन पर 35 साल पुराने केस में भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप है और अब एनआईए द्वारा मृत्युदंड की मांग की जा रही है।’
मुशाल ने नेता प्रतिपक्ष से गुजारिश करते हुए कहा कि ‘मैं रिक्वेस्ट कर रही हूं कि आप उच्च नैतिक मूल्यों और राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए संसद में यासिन मलिक के लिए बहस की शुरुआत करें, जो धरती के स्वर्ग कश्मीर में स्थायी शांति स्थापित का माध्यम बन सकते हैं।’
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
6 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
7 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
7 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
9 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
9 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
11 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines