सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर अपनी गलती स्वीकार कर ली है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, एक्स ने भारत सरकार को भरोसा दिया है कि वह आगे से देश के कानूनों के मुताबिक ही काम करेगा. इसके साथ ही कार्रवाई करते हुए अब तक करीब 3,500 आपत्तिजनक कंटेंट हटाए गए हैं और 600 से ज्यादा अकाउंट डिलीट कर दिए गए.
सरकार को यह भी बताया गया है कि आगे से एक्स पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को अनुमति नहीं दी जाएगी.
आईटी मंत्रालय और एक्स के अधिकारियों के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद, प्लेटफॉर्म ने तत्काल कार्रवाई शुरू की है. यह मामला तब उठा था जब एक्स के एआई टूल ‘ग्रोक’ का इस्तेमाल भारतीय हस्तियों और राजनेताओं की ‘डीपफेक’ और अश्लील तस्वीरें बनाने के लिए किया जा रहा था.
सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि प्लेटफॉर्म अपनी नीतियों में सुधार नहीं करता, तो आईटी नियमों के तहत उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही कहा था कि उसके ‘सेफ हार्बर’ संरक्षण को वापस लिया जा सकता है, जिससे कंपनी कानूनी तौर पर सीधे उत्तरदायी हो जाती.
संबंधित खबरें
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
30 mins agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
2 hrs agoLIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
3 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
13 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
14 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines