हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवान ड्यूटी पर लौटे; साक्षी मलिक बोलीं- विरोध जारी रहेगा

विज्ञापन

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बजरंग पुनिया ने अब रेलवे में अपनी ड्यूटी फिर से ज्वॉइन कर ली है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि तीनों पहलवानों ने 31 मई को अपना काम शुरू कर दिया।

पहलवानों का ये है आरोप

जानकारी के मुताबिक, पहलवानों ने शनिवार देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का आरोप है।

गृह मंत्री ने पहलवानों को दिया भरोसा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात के दौरान पहलवानों को भरोसा दिलाया कि कानून सबके लिए समान है। उन्होंने पहलवानों से कहा कि कानून को अपना काम करने दें। सूत्रों का कहना है कि विरोध करने वाले पहलवानों ने शनिवार को कुश्ती महासंघ के प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की पांच दिन की समय सीमा खत्म होने के बाद अमित शाह के साथ बैठक की मांग की थी।

नरेश टिकैत ने गंगा में मेडल बहाने से रोका था

पहलवानों का आरोप है कि कुश्ती महासंघ के प्रमुख के खिलाफ उनके विरोध को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने पिछले महीने हरिद्वार में गंगा नदी में अपने पदक विसर्जित करने के अपने फैसले की घोषणा की थी। हालांकि, किसान नेता नरेश टिकैत के हस्तक्षेप के बाद अस्थायी रूप से मेडल बहाने की योजना को स्थगित कर दिया।

साक्षी मलिक बोलीं- हम पीछे नहीं हटेंगे

पहलवान साक्षी मलिक ने ANI को बताया कि हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह एक सामान्य बातचीत थी। हमारी केवल एक ही मांग है, वह है कि उन्हें (बृजभूषण सिंह) गिरफ्तार करना। मैं विरोध से पीछे नहीं हटी हूं, रेलवे में OSD के रूप में मैंने अपना काम फिर से शुरू कर दिया है। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हम विरोध करते रहेंगे। हम पीछे नहीं हटेंगे। उसने (नाबालिग लड़की) कोई प्राथमिकी वापस नहीं ली है, यह सब फर्जी है।

साक्षी के पति बोले- हमारे साथ जो हुआ वो देश ने देखा

साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने कहा कि हमारे निर्णय को प्रभावित करने के लिए इस तरह की चीजे चलाई जा रही हैं। हम विरोध से पीछे नहीं हटे हैं। हमारा विरोध जारी रहेगा। हमारे साथ जंतर-मंतर पर जो भी हुआ उसके बाद हम वापस आ गए। हम आंदोलन दोबारा शूरू करेंगे। दिल्ली पुलिस ने जो हमारे साथ किया है वे पूरे देश ने देखा है, सभी उसके खिलाफ हैं।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें