Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना पर बैठे पहलवानों से मिलने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा पहुंची। बुधवार को दिल्ली के पिछले 11 दिनों से देश के पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पीटी उषा ने कुछ दिन पहले धरना पर बैठे खिलाड़ियों को अनुशासनहीन बताया था।
पहलवानों ने जताया था रोष
उषा के दौरे से एक दिन पहले मंगलवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने मामले की जांच में देरी को लेकर रोष जताया था। उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि पूर्व महान खिलाड़ी पीटी उषा और उसके एथलीट आयोग (एसी) की चेयरपर्सन एमसी मैरी कॉम जो एक बॉक्सिंग आइकन हैं ने उन्हें एक तरह से अकेला छोड़ दिया है।
पीटी उषा ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को बताया था अनुशासनहीन
पीटी उषा ने पिछले हफ्ते कहा था कि पहलवानों को अधिक अनुशासन दिखाना चाहिए था जबकि खेल मंत्रालय की निगरानी समिति की प्रमुख मैरी ने मौजूदा विरोध पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पीटी उषा के बयान पर साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने नारजरी जाहीर की थी।
मंगलवार को आईओए के एथलीट आयोग के सदस्य ओम प्रकाश करहाना पहलवानों के समर्थन में सामने आए और कहा, उन एथलीटों को न्याय मिलना चाहिए जो अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह खिलाफ 7 रेसलर्स ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। उनपर दो FIR दर्ज कराई हैं। ओलंपिक एसोशियन ने भी मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई थी। इसमें मैकीकॉन, रेसलर योगश्वर दत्त शामिल थे। हालांकि कमेटी की रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
1 hr ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
1 hr agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
1 hr agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
3 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
4 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
6 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
16 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines