Wrestlers Protest: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने शनिवार को पीएम मोदी और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा है। सिब्बल ने कहा कि बृजभूषण सिंह अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। प्रधानमंत्री चुप हैं, गृहमंत्री चुप हैं, भाजपा चुप है, आरएसएस चुप। जांच करने वालों के लिए यह संदेश काफी है। सिब्बल ने सत्तारूढ़ सरकार के नारे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सबका साथ नहीं सिर्फ बृजभूषण का साथ है।
28 अप्रैल को दर्ज हुए दो केस
दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को छह पहलवानों और एक नाबालिग के पिता की शिकायतों के आधार पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की थीं। जिनमें से एक यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज की गई थी।
कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में पहलवानों की तरफ से दलीलें रखी थीं। उन्होंने पूछा था कि क्या यह ‘एक नया भारत’ है, जहां POCSO अधिनियम और तत्काल गिरफ्तारी केवल सिंह के अलावा अन्य अभियुक्तों पर सिर्फ लागू होती है।
खाप पंचायतों ने दिया अल्टीमेटम
खाप पंचायत नेताओं ने सरकार को 9 जून तक सिंह को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है, जिसके विफल होने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से आंदोलन होगा। उधर, बृजभूषण सिंह ने अयोध्या में होने वाली महारैली को स्थगित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Odisha Train accident: भयावह रेल हादसे के बाद रूट हुआ प्रभावित, रद्द और डायवर्ट की गई ये ट्रेनों
संबंधित खबरें
राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नोमिनेशन रद्द
16 mins agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
1 hr agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
1 hr agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
6 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
8 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
9 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
9 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
10 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines