Wrestlers Protest: विनेश फोगट सहित शीर्ष पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
पहलवानों ने हरियाणा की खाप पंचायतों से मांगा समर्थन
एक नाबालिग सहित पहलवानों की ओर से अनुच्छेद 32 के तहत एक रिट याचिका दायर की गई है। याचिका में पहलवानों के आरोप लगाया है कि बृज भूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में देरी की जा रही है। पहलवानों ने हरियाणा की खाप पंचायतों से समर्थन मांगा लिया है। उन्होंने खापों से माफी मांगते हुए कहा, ‘पिछली बार हमसे भूल हो गई थी। हमारे साथ राजनीति हुई। हमें झांसे में ले लिया गया था। आज हमें आप सभी की बहुत जरूरत है। हमारा साथ दीजिए।
और पढ़िए – Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के साथ पहलवानों की प्रैक्टिस, देखें वीडियो
सुबह बजरंग पूनिया ने कहा था कि इस मंच पर सभी राजनीतिक दलों का स्वागत है। पहले हमने गलती की इसके लिए क्षमा मांगते हैं। बता दें कि्ज नवरी में प्रदर्शन के दौरान मंच पर किसी भी राजनीतिक दल को परमिशन नहीं दी थी।
विनेश फोगाट ने सोमवार सुबह कहा कि आप सभी को नमस्कार, जैसे कि आप सब जानते हैं। 3 महीने पहले हमने रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आवाज उठाई थी। हमारे साथ में कुछ राजनीति हुई है। सरकार ने एक कमेटी बनाई थी। 4 हफ्ते का समय मांगा था। 3 महीने हो गए हमें इंतजार करते हुए, हमारे साथ आज भी न्याय नहीं हुआ है।
और पढ़िए – Wrestlers Protest: WFI के पूर्व प्रमुख के खिलाफ FIR दर्ज करने को तैयार, लेकिन…, सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का जवाब
रविवार की पूरी रात सड़क पर सोए पहलवान
पहलवानों का कहा है कि दो दिन पहले हम पुलिस स्टेशन गए थे। जहां 7 लड़कियों ने बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी है। शिकायत में मांग की कि बृजभूषण ने जो शारीरिक शोषण किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस हमारी FIR भी दर्ज नहीं कर रही है। रेसलर ने रविवार की पूरी रात सड़क पर गुजारी। वहीं सो गए। देर रात विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने एक वीडियो भी जारी कर लोगों से समर्थन के लिए जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines