Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। शनिवार को हरियाणा के सोनीपत में महापंचायत हुई। इसमें कई किसाने नेता भी शामिल हुए। पंचायत के बाद पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हम ऐशियाई गेम्स तभी खेलेंगे जब पहलवानों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है। आप नहीं समझ सकते कि हम हर दिन किस मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। साक्षी ने यह बयान दिल्ली पुलिस द्वारा पहलवान को बृजभूषण के दफ्तर ले जाने को दिया।
साक्षी मलिक ने कहा कि एक तरह से यह शोषण है। पाक्सो मामले में शिकायतकर्ता का बयान बदल गया। जब तक बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक जांच प्रभावित हो सकती है।
एक दिन पहले पुलिस बृजभूषण के दफ्तर पहुंची
दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर सीन रीक्रिएट किया। बताया कि उस वक्त दो महिला कांस्टेबल भी पहलवान संगीता फोगाट के साथ थीं। पुलिस ने पहलवान को उन जगहों को याद करने के लिए कहा जहां उन्हें शोषण का सामना करना पड़ा। इस दौरान एसआईटी ने 80 से अधिक सवाल पूछे।
15 जून को दाखिल हो सकती है चार्जशीट
बीते दिनों खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवानों के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद अनुराग ठाकुर ने बताया कि पहलवानों के साथ सकरात्मक बातचीत बहुत संवेदनशील मु्द्दे पर हुई है। लगभग 6 घंटे चली इस बैठक में जिन मुद्दे पर चर्चा हुई है उसमें जो आरोप लगाए गए हैं उन आरोपों की जांच पूरी करके 15 जून तक चार्जशीट दायर की जाए और रेसलिंग फेडरेशन का चुनाव 30 जून तक किया जाए। रेसलिंग फेडरेशन की आंतरिक शिकायत समिति बनाई जाए और उसकी अध्यक्षता कोई महिला करे।
जनवरी से विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवान
एक नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो समेत दो केस दिल्ली में दर्ज कराए हैं। पहली बार पहलवानों ने 18 जनवरी को जंतर-मंतर पर धरना दिया था। लेकिन 19 जनवरी को पहलवानों की केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बातचीत हुई।
इस दौरान अनुराग ठाकुर की ओर से पहलवानों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। मामले में कोई ठोस कार्रवाई न होता देख पहलवान एक बार फिर 23 अप्रैल को जंतर-मंतर पर बैठे। पहलवानों के दूसरे चरण के विरोध प्रदर्शन के शुरू होने के एक दिन बाद यानी 24 अप्रैल खेल मंत्रालय ने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ डेढ़ महीने के अंदर कुश्ती महासंघ की कार्यकारी समिति के चुनाव कराने के लिए अस्थायी समिति का गठन करेगा।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: दिल में महाराष्ट्र आंखों में राष्ट्र, अजित पवार ने सुप्रिया-प्रफुल्ल को इस अंदाज में दी बधाई
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines