Nishikant Dubey On BJP: लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम मोदी ने 543 सीटों में से 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया था। तब बीजेपी ने इसका खूब प्रचार किया था। पूरे देश में बीजेपी की 400 सीटें जीतने का माहौल भी बना था। लेकिन जून 2024 में रिजल्ट आया तो सब हक्के बक्के रह गए। यहां तक कि बीजेपी अयोध्या जैसी सीट भी हार गई। अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक इंटरव्यू में बताया कि हर सीट पर कार्यकर्ताओं ने हराने का प्रयास किया है। कार्यकर्ता घर में बैठते तो अच्छा था। पिछले 15-16 सालों में हमने कुछ अच्छा किया होगा, तो कुछ बुरा किया होगा। कुछ लोगों का अच्छा हुआ होगा, कुछ लोगों का बुरा हुआ होगा। या कुछ के लिए कुछ भी नहीं हुआ होगा। राजनीति में सबको संतुष्ट करना संभव नहीं है।
कार्यकर्ताओं ने क्यों हराया?
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि जनता और कार्यकर्ताओं का पीएम मोदी पर काफी भरोसा है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने कहा कि हम 400 सीटें जीत रहे हैं। तो सभी लोगों ने मान लिया। देश की हर सीट पर सभी कार्यकर्ताओं को लगा कि हम 400 सीटें तो जीत ही रहे हैं। 1 सीट पर हार जाएंगे तो क्या दिक्कत है। 399 सीट तो फिर भी अपनी ही हैं। दूसरी ओर हर सीट पर कार्यकर्ता अपने लोकल सांसद को हराने में जुट गए। हालांकि सांसद निशिकांत दुबे ने साफ नहीं किया लेकिन उनका इशारा स्थानीय सांसद से कार्यकर्ताओं की नाजारगी को लेकर था। बीजेपी को 399 सीट लाने के चक्कर में हम महज 270 पर रह गए। साथ ही निशिकांत ने दावा कि हम 400 से ज्यादा भी जीत सकते थे।
अब तक क्यों नहीं चुना गया बीजेपी अध्यक्ष?
उस स्थिति में हरियाणा चुनाव और महाराष्ट्र चुनाव महत्वपूर्ण था। इसके बाद पाकिस्तान वाला माहौल बना। इसके बाद दिल्ली का चुनाव था। दिल्ली में भी 27 साल के बाद हम आए। केजरवाल को हराना सबसे ज्यादा जरूरी था। ऐसी-ऐसी स्थितियों में पार्टी व्यस्त रही। ऐसे मौके लगातार आते रहे। इसकी वजह से लेट हुआ।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी BJP के लिए जरूरी नहीं, मजबूरी हैं’, इंटरव्यू में बोले MP निशिकांत दुबे
मोदी के बाद कौन पीएम?
जब निशिकांत दुबे ने मोदी के विकल्प के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे तो अभी 15-20 साल कर मोदी ही नजर आ रहे हैं। इसलिए नहीं कि मोदी पीएम हैं। कहा कि मैं 2009 में चुनाव लड़ा और जीता। लेकिन केवल 6000 वोट से जीता। तब मैं 6 विधानसभा से हारा था। जब मोदी आए तो बदलाव हुआ। पहले बीजेपी के पास गरीबों का वोटबैंक नहीं था। अब उनकी आस्था मोदी पर है। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री हो गए।
यह भी पढ़ें: निशिकांत दुबे ने ठाकरे बंधुओं को किया चैलेंज, कहा- मुकेश अंबानी भी मराठी कम बोलते हैं, हिम्मत है तो…
संबंधित खबरें
भारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
48 mins agoउपचुनाव काउंटिग LIVE: कांग्रेस-ममता को झटका, नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP आगे
2 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
3 hrs agoLIVE: गोधरा के अस्पताल में लगी आग, दमकलकर्मियों ने 200 मरीजों को बचाया
3 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
11 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
13 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
13 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
14 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
14 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines