देश में इस समय आवारा कुत्तों को लेकर बहस चल रही है। हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में कुत्तों को लेकर आदेश जारी किए थे। कोर्ट ने कहा कि इन कुत्तों को शेल्टर होम में रखा जाए। जिसके बाद इस पर आम और खास लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बीच कर्नाटक में JDS के नेता एसएल भोजेगौड़ा ने ऐसा बयान दे दिया है जिस पर हंगामा मच हुआ है। दरअसल उनका कहना है कि जब वह चिक्कमगलुरु नगर परिषद के अध्यक्ष थे उस समय उन्होंने 2500 कुत्तों को मरवाकर पेड़ों के नीचे दफनाया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया था कि कुत्ते प्राकृतिक खाद्य बन सकें।
कौन हैं एसएल भोजेगौड़ा?
दरअसल एसएल भोजेगौड़ा जनता दल सेक्युलर पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वर्तमान में भोजेगौड़ा विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्हें जेडीएस का चाणक्य भी कहा जाता है। आवारा कुत्तों को लेकर चल रहे मामले को लेकर उन्होंने सदन में ऐसा बयान दे दिया, जिसने उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। हालांकि उन्होंने खुद का बचाव करते हुए कहा कि उस समय नगर परिषद में कुत्तों का बहुत आतंक था। जिसके चलते उन्हें ऐसा आदेश देना पड़ा। अब अपने बयान के चलते भोजेगौड़ा पशु प्रेमियों के निशाने पर हैं।
ये भी पढ़ें: आवारा कुत्तों के मामले में नया मोड़, CJI ने किया 3 जजों की बेंच का गठन
मांस में जहर मिलाकर कुत्तों को खिलाया
एसएल भोजेगौड़ा 12 अगस्त को कर्नाटक विधान परिषद के मानसून सत्र के दौरान स्पीच दे रहे थे। तभी उन्होंने आवारा कुत्तों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह जब चिक्कमगलुरु नगर परिषद का अध्यक्ष थे, तब उनके क्षेत्र में आवारा कुत्तों का बहुत आतंक था। कुत्ते कई बच्चों पर हमला कर चुके थे। इस पर क्षेत्र के लोगों ने उनसे शिकायत की। पहले उन्होंने कुत्तों को क्षेत्र से हटाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने मांस में जहर मिलाकर कुत्तों को खिलवा दिया। इसके बाद एक-एक कर 2800 कुत्तों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: तुर्की से लेकर जापान तक कैसे कंट्रोल होते हैं स्ट्रीट डॉग्स? दिल्ली में लगभग 1000000 आवारा कुत्ते
नारियल पेड़ों के नीचे और कॉफी बागानों में दफनाई बॉडी
भोजेगौड़ा ने आगे बताया कि भारी संख्या में कुत्तों के मारे जाने के बाद उनकी बॉडी को नारियल पेड़ों के नीचे और कॉफी बागानों में दफना दिया। जिससे की कुत्तों की बॉडी की खाद्य बन सके। भोजेगौड़ा के इस बयान को सुनकर सदन में बैठे अन्य नेता हैरान रह गए। कुछ नेताओं ने भोजेगौड़ा के इस कृत्य को बहुत गलत बताया, लेकिन सदन में उनका ज्यादा विरोध नहीं हुआ। इसके बाद उनका यह बयान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
14 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines