गत 31 दिसंबर को देशभर में ऑनलाइन डिलेवरी बॉयज ने हड़ताल की थी। कई मांगों को लेकर गिग वर्कर्स ने देश व्यापी हड़ताल की थी। हड़ताल की शुरूआत हैदराबाद से हुई थी। गिग वर्कर्स आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। बता दें कि गिग वर्कर वह लोग होते हैं जो किसी कंपनी या ग्राहक के लिए टेंपरेरी लचीले या प्रोजेक्ट आधारित काम करते हैं। अक्सर डिजिटल प्लेटफार्म जैसे Uber, Zomato, Swiggy के माध्यम से और जिनका कोई स्थाई रोजगार यानी कोई परमानेंट उनका रोजगार अनुबंध नहीं होता है। बल्कि वह एक-एक काम पूरा करके पैसे कमाते हैं। जैसे राइट शेयरिंग हो गया, डिलीवरी हो गई या फ्रीलांसिंग आदि और इन्हें पारंपरिक कर्मचारियों की तरह वेतन भत्ते भी नहीं मिलते हैं। बल्कि काम के हिसाब से इनका भुगतान होता है।
इन लोगों की हड़ताल के पीछे एक चेहरा सबसे आगे नजर आता है, वो है शेख सलाहुद्दीन। शेख खुद पहले ऐप बेस्ड ड्राइवर थे। अब लाखों गिग वर्कर्स की आवाज बन गए। शेख सलाहुद्दीन तेलंगाना किक एंड प्लेटफार्म वर्कर्स यूनियन के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। यह एक रजिस्टर्ड ट्रेड यूनियन है, जो भारत के 15 शहरों में फैले हैं। 20 मजदूर संगठन और यूनियन का गठबंधन है और जिसके करीब 35,000 सदस्य भी हैं।
इतना ही नहीं सलाहुद्दीन इंडियन फेडरेशन ऑफ एप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यानी आईएफएटी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं, लेकिन ये पहचान उन्हें किसी दफ्तर में बैठकर नहीं मिली। उन्होंने खुद स्टीयरिंग थामी है। ट्रैफिक झेला है। कमीशन कटते हुए अपनी आंखों से देखा है और बिना किसी सामाजिक सुरक्षा के काम करने का दर्द महसूस किया है। सलाहाउद्दीन तब राष्ट्रीय चर्चा में आए जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनकी राहुल गांधी से मुलाकात हुई।
उन्होंने गिग वर्कर्स की समस्याओं को सीधे राष्ट्रीय मंच पर रखा। इसके बाद राहुल गांधी खुद गिग वर्कर्स से मिलने पहुंचे। उनका दर्द सुना और उस मुद्दे को राजनीतिक बहस का हिस्सा बनाया। माना जाता है कि राजस्थान और कर्नाटक में गीग वर्कर्स के लिए बने कल्याणकारी कानूनों और किए गए वादों के पीछे सलाहाउद्दीन और उनकी टीम का लंबा संघर्ष रहा है।
पूरी खबर जानने के लिए देखिए पूरा वीडियो…
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
9 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines