Who is Katipally Venkata Ramana Reddy: तेलंगाना चुनाव में भले ही कांग्रेस ने बाजी मार ली हो, लेकिन बीजेपी का एक उम्मीदवार चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी ने कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी जीत दर्ज की है। कामारेड्डी वीआईपी सीट के तौर पर देखी जा रही थी। जहां कटिपल्ली ने मौजूदा मुख्यमंत्री केसीआर और भावी मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी को करारी शिकस्त थमा दी। आइए जानते हैं कि आखिर कटिपल्ली वेंकट रमना कौन हैं…
12वीं तक पढ़े हैं कटिपल्ली रमना रेड्डी
कटिपल्ली रमना रेड्डी व्यवसायी से नेता बने हैं। वह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। उन्होंने 12वीं तक ही पढ़ाई की है। 53 साल के कटिपल्ली के पास काफी संपत्ति है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल घोषित संपत्ति 49.7 करोड़ रुपये है। कटिपल्ली पर कुल 58.3 लाख रुपये की देनदारी है। उनके खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कटिपल्ली की धमाकेदार जीत पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने ट्वीट कर लिखा- कृपया इस महान व्यक्ति की उपेक्षा न करें! बीजेपी के कटिपल्ली वेंकट रमना ने कामारेड्डी विधानसभा सीट से तेलंगाना के मौजूदा सीएम केसीआर और कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार रेवंत रेड्डी दोनों को हराया। यह एक बड़ी जीत है जिसकी चर्चा ही नहीं हो रही है!
उत्तरी तेलंगाना में स्थित है कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र
कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र उत्तरी तेलंगाना में स्थित है। यहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की बड़ी आबादी है। अनुसूचित जाति की 14.73% और अनुसूचित जनजाति की 4.67% आबादी मौजूद है। इसे एक सामान्य ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।
जिले में अनुमानित साक्षरता दर 48.49% है। इस विधानसभा चुनाव में यहां 2,45,822 मतदाता पंजीकृत थे। टीआरएस के गम्पा गोवर्धन ने 2018 के चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। कटिपल्ली ने अब यहां से 6741 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 66652 वोट मिले, जबकि सीएम केसीआर को 59911 और रेवंत रेड्डी को 54916 वोट मिले। हालांकि केसीआर ने दूसरी सीट गजवेल और रेड्डी ने कोडंगल से चुनाव जीत लिया है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines