Who is Javed Ahmed Mattu in Hindi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पेशल सेल ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी जावेद अहमद मट्टू को गिरफ्तार किया है। वह जम्मू-कश्मीर की कई आतंकी घटनाओं में शामिल था।
आतंकी जावेद मट्टू पर 10 लाख का इनाम घोषित था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भी इस आतंकी की तलाश थी। इस तरह मट्टू को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आइए जानते हैं कि जावेद अहमद मट्टू कौन है…
हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर है जावेद अहमद मट्टू
जावेद अहमद मट्टू हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर है। वह घाटी के टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों में से एक है। दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार, जावेद मट्टू A++ कैटेगरी का आतंकवादी है। उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से गिरफ्तार किया गया है। मट्टू के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन और चोरी की एक गाड़ी भी बरामद की गई है।
पुलिस उसे रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई करेगी। धालीवाल के मुताबिक, वह जम्मू-कश्मीर में 5 ग्रेनेड हमलों में भी शामिल था। इसके साथ ही विभिन्न घटनाओं में 5 पुलिस कर्मियों की हत्या में भी शामिल रहा। इन घटनाओं में दर्जनों पुलिस कर्मी घायल हुए थे। वह नामित A ++ कैटेगरी के आतंकवादियों में से अंतिम जीवित आतंकी है, जो जम्मू-कश्मीर से है।
मट्टू एक बार पाकिस्तान भी जा चुका है। वह जम्मू-कश्मीर के सोपोर का रहने वाला है। खास बात यह है कि हाल ही में उसके भाई रईस मट्टू ने अपने घर की बालकनी में तिरंगा लहराया था।
सोपोर और किश्तवाड़ को लश्कर-ए-तैयबा का किला कहा जाता था, हालांकि अब यहां आतंकियों के स्वजन बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन रईस ने कहा था कि हम सब भारतीय हैं। भाई ने भले ही गलत रास्ता चुना, लेकिन वह देश से नफरत नहीं करते।
कई मुखबिरों को वह मौत के घाट उतार चुका था मट्टू
जावेद अहमद मट्टू प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी की पृष्ठभूमि वाले परिवार से संबंध रखता है। उसके आतंक का खौफ इतना ज्यादा था कि एक आवाज पर सोपोर बंद हो जाता था। कई मुखबिरों को वह मौत के घाट उतार चुका था। कश्मीर में कई दुर्दांत वारदातें करने के बाद वह अंडरग्राउंड हो चुका था, हालांकि अब वह पकड़ में आ चुका है।
ये भी पढ़ें: मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं…CM केजरीवाल से ED की जांच पर उठाए सवाल, बोले- जांच में एक पैसा नहीं मिला
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines