ओडिशा कैडर की IAS अधिकारी सुजाता आर. कार्तिकेयन के वॉलंटरी रिटायरमेंट के अनुरोध को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। सुजाता कार्तिकेयन ने दो हफ्ते पहले VRS के लिए अप्लाई किया था। सुजाता कार्तिकेयन दिल्ली विश्वविद्यालय की टॉपर स्टूडेंट रही हैं। उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया है और JNU से अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में मास्टर डिग्री भी हासिल की है। इसके अलावा, उन्होंने IAS अकादमी में गोल्ड मेडल भी जीता है। वह 2000 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। कार्तिकेयन कटक जिले की पहली महिला कलेक्टर थीं।
छात्राओं के लिए शुरू की साइकिल योजना
सुजाता आर. कार्तिकेयन ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सहयोगी वीके पांडियन से शादी की है। उन्हें ओडिशा में बीजेडी सरकार के दौरान उच्च शिक्षा और खेल में नीति में शानदार सहयोग के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, उन्होंने माओवादी प्रभावित सुंदरगढ़ जिले में कलेक्टर रहते हुए बैंक के जरिए हाईस्कूल की छात्राओं के लिए साइकिल योजना शुरू की। इसका शीर्षक ‘गतिशीलता ही सशक्तीकरण है’ था। उनकी साइकिल योजना से स्कूलों में लड़कियों के नामांकन में काफी सुधार आया। जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने इस योजना को ओडिशा के सभी स्कूलों में लागू कर दिया।
युवाओं को खेल से जोड़ा
इसके अलावा, सुजाता आर. कार्तिकेयन ने माओवादी प्रभाव से युवाओं को हिंसा से दूर रखने के लिए फुटबॉल जैसे खेलों का इस्तेमाल किया। इसके बाद, फुटबॉल और हॉकी खेलने वाले लड़कों और लड़कियों को हॉस्टल की सुविधा दिलाई। उन्होंने साल 2006 में सुंदरगढ़ जिले के सभी सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में अंडे को शामिल किया।
यह भी पढ़ें: भूकंप प्रभावित म्यांमार को भारत से मिल रही भरपूर मदद; जानें क्या है ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’
इसके बाद वह राज्य सरकार में समाज कल्याण निदेशक के पद पर शामिल हुईं। उन्होंने कई सालों तक सीएम की ‘मिशन शक्ति’ की प्रमुख पहल का नेतृत्व किया, जिससे 70 लाख महिलाओं को जोड़ा गया।
6 महीने की ली थी चाइल्ड केयर लीव ली
IAS कार्तिकेयन ने पहले 6 महीने के लिए चाइल्ड केयर लीव ली थी। उन्होंने अपनी छुट्टी को 6 महीने और बढ़ाने के लिए सरकार से आवेदन किया था। लेकिन राज्य सरकार ने उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया। जिसकी वजह से उन्होंने पिछले साल के आखिर में फिर से ड्यूटी पर वापसी की। VRS के समय वह राज्य वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
7 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
7 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
8 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
9 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
10 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
12 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
12 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
13 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines