हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राष्ट्रपति के साथ तिरंगा फहराने वालीं अक्षिता धनखड़… जानिए, हरियाणा की बेटी का NCC से लेकर IAF तक का सफर

77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ से पूरी दुनिया ने भारत का वो गौरवशाली पल देखा, जिसमें भारतीय सेनाओं में महिलाओं के बढ़ते वर्चस्व और नेतृत्व क्षमता को दिखाया गया.

विज्ञापन
अक्षिता के पिता भी वायुसेना में रह चुके हैं.

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ से ‘नारी शक्ति’ की एक ऐतिहासिक तस्वीर सामने आई. भारतीय वायु सेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

कौन हैं अक्षिता धनखड़?

हरियाणा के कासनी गांव की रहने वाली अक्षिता के पिता भी वायुसेना में रह चुके हैं. दिल्ली के खालसा कॉलेज से पढ़ाई करने वालीं अक्षिता एनसीसी के साथ भी जुड़ी रहीं. एनसीसी में उन्हें कैडेट सार्जेंट मेजर की रैंक मिली. इससे उन्हें लीडरशिप और अनुशासन सीखने को मिला. जिसकी वजह से वायुसेना में शामिल होने के उनके सपने को पूरा करने में मदद मिली.

आर्म्ड फोर्सेज में जाने का पक्का इरादा करके, धनखड़ ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट पास किया. उन्होंने 2023 में वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन हासिल किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें एडमिनिस्ट्रेशन ब्रांच के लिए चुना गया था. तीन साल बाद वह फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर पहुंच गईं.

विज्ञापन

सिमरन ने किया CRPF के पुरुष दस्ते को लीड

अक्षिता के अलावा, जम्मू-कश्मीर की असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला ने सीआरपीएफ के 140 पुरुषों के दस्ते का नेतृत्व कर इतिहास रच दिया. वहीं, स्क्वाड्रन लीडर निकिता चौधरी ने वायुसेना के मार्चिंग दस्ते की कमान संभाली. ये गौरवशाली पल भारतीय सेनाओं में महिलाओं के बढ़ते वर्चस्व और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण हैं.

स्क्वाड्रन लीडर निकिता चौधरी ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रखर चंद्राकर और दिनेश के साथ मार्चिंग टुकड़ी को लीड किया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola