Operation Safed Sagar: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध की यादें आज भी देश के जहन में जिंदा हैं। इस युद्ध में सेना के साथ वायु सेना ने भी अपना ऑपरेशन किया था, जिसको ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ नाम दिया गया। इस जंग में बर्फीली पहाड़ियों के बीच IAF के लिए ये बहुत बड़ी चुनौती थी, लेकिन सेना ने मिराज 2000 फाइटर प्लेन को इसमें शामिल किया। इसे दुश्मन को हराने में काफी मददगार माना गया था। फतेह की इस कहानी को अब नेटफ्लिक्स पर युद्ध ड्रामा के तौर पर लाया जा रहा है। इसका फर्स्ट लुक आज लॉन्च किया गया है। जानिए ऑपरेशन सफेद सागर क्या है?
क्या है ऑपरेशन सफेद सागर?
साल 1999 में पाकिस्तान के सैनिकों और घुसपैठियों ने जम्मू-कश्मीर के कारगिल और उसके आसपास के इलाकों में घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय सेना के सामने इन घुसपैठियों को रोकने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, सेना के सामने कब्जा वापस लेने में ऊंची पहाड़ियां आ रही थीं, जहां पर पहुंचना मुश्किल था।
ये भी पढ़ें: जब कारगिल की चोटियों पर लिखा गया वीरता का इतिहास, जानिए कब-कब क्या हुआ?
इसी दौरान आर्मी की मदद के लिए भारतीय वायुसेना ने हवाई ऑपरेशन शुरू किया, जिसको ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ नाम दिया गया। IAF ने ये मिशन बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर किया। इस मिशन का उद्देश्य पाकिस्तानी सेना और आतंकियों की चौकी, हथियार और उनकी सप्लाई लाइनों को तबाह करना था। साथ ही नियंत्रण रेखा (LoC) के भारतीय हिस्से को अपने नियंत्रण में लेना था।
सफेद सागर में कौन से लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल हुआ?
भारतीय वायुसेना के इस ऑपरेशन में मिराज 2000 और मिग-21 जैसे लड़ाकू विमानों को दुश्मन के खिलाफ उतारा गया। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ था जब भारत ने ऊंचाई वाले क्षेत्र में हवाई हमले किए थे। इस दौरान, सैनिकों ने करीब 18,000 फीट की ऊंचाई पर, 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम तापमान में ऑक्सीजन की कमी से जूझते हुए ये लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की।
जल्द रिलीज होगी सीरीज
कारगिल युद्ध की शुरुआत फरवरी-मार्च 1999 में हुई, जिसका अंत जुलाई 1999 में हुआ। इस जंग से जुड़ी कई कहानियों को फिल्मों के जरिए लोगों तक पहुंचाया गया है। अब नेटफ्लिक्स पर ऑपरेशन सफेद सागर नाम से एक सीरीज आने वाली है। हालांकि, इसकी रिलीज की कोई डेट सामने नहीं आई है। अभी केवल इसका फर्स्ट लुक जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas: ऐतिहासिक विजय की 25वीं जयंती, कारगिल के 4 हीरो जिनकी कहानी सुन चौड़ा हो जाएगा सीना
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
46 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines